Saturday , 5 September 2026
Breaking News

माइंस की अ*वैध खनन खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 एक्सक्लेवेटर जेसीबी मशीन, 3 डंपर व एक बाइक जब्त

जयपुर: माइंस विभाग की जयपुर टीम ने बस्सी के घाटा क्षेत्र में अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 एक्सक्लेवेटर जेसीबी मशीन, 3 डंपर व एक मोटर साइकिल जब्त करने के साथ विभागीय गतिविधियों की रेकी करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। अ*वैध खनन गतिविधियों में लिप्त 3500 लोगों से जुड़े 5 वाट्सएप ग्रुप का रेकेट का भं*ड़ाफोड़ किया है। दो एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश से विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

Jaipur Mines team takes major action against mining activities in Bassi Ghata

 

खान निदेशक महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग ने औचक निरीक्षण की नीति पर चलते हुए अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ गोपनीय तरीके से कार्रवाई शुरु की है। इसी सप्ताह कोलायत के गंगासरोवर कैचमेंट एरिया में ड्रोन सर्वें से अ*वैध खनन का आकलन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त द्वारा समय समय पर विभागीय समीक्षा बैठकों में दिए जा रहे निर्देशों के क्रम में यह पहला अवसर है, जब अ*वैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों द्वारा वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इतने बड़े स्तर पर रेकी करते हुए नेटवर्क को पकड़ा गया है।

 

 

 

इससे सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि अ*वैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों के नेटवर्क द्वारा किस तरह से अ*वैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जयपुर के पास बस्सी के घाटा में अधीक्षण खनि अभियंता जयपुर एनएस शक्तावत, अधीक्षण खनि अभियंता विजिलेंस प्रताप मीणा, खनि अभियंता जयपुर श्याम कापड़ी सहित विभागीय अधिकारियों के दल ने पूरी तैयारी के साथ अचानक कार्रवाई की और बड़े स्तर पर अ*वैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई की। इसके अलावा विभागीय टीम की रेकी करते हुए 2 व्यक्तियों कृष्ण पुत्र रामजीलाल एवं हनुमान सहाय पुत्र रामेश्वर प्रसाद को भी पकड़ कर पूछताछ की।

 

 

 

दोनों व्यक्तियों से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गये। एनएस शक्तावत और प्रताप मीणा ने बताया कि जब्त दो मोबाइल फोन की प्राथमिक जाँच में पता चला कि अ*वैध खनन में शामिल लोगों द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विभागीय टीम की लगातार रेकी की जाती है। इस कारण विभागीय टीम के पहुंचने से पहले अ*वैध खनन करने वाले लोग मौके से टीम के पहुंचने से पहले ही भाग जाते हैं। जब्त दोनों मोबाइल फोन में कुल 5 व्हाट्सएप ग्रुप 1023 सदस्यों के जय बालाजी ग्रुप, 743 सदस्यों के जय बजरंग बली, 612 सदस्यों के माफिया टाइगर ग्रुप, 642 सदस्यों के बिना नाम ग्रुप और 783 सदस्यों के जय श्री श्याम ग्रुप के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। विभाग ने कानोता पुलिस थानें में दोषियों अ*वैध खननकर्ताओं सहित पांचों व्हाट्सएप ग्रुप और इनमें शामिल लगभग 3500 सदस्यों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 926/2025 एवं 927/2025 दर्ज करवाई गई। प्रकरण में विभाग द्वारा 20 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !