Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नौ योजनाओं के गारंटी कार्ड पाकर जिगन्या बैरवा का खिला चेहरा

सवाई माधोपुर जिले की पंचायत समिति खण्डार की ग्राम पंचायत कोसरा निवासी जिगन्या बैरवा का निजी कारण बालेर जाना हुआ। वहां पर उन्हें कैम्प के प्रचार के लिए प्रयोग में ली जा रही मोबाइल बाइक के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प के बारे में पता चला तो वह भी अपना जनाधार कार्ड लेकर बालेर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में पहुंचा। कैम्प में पंजीकरण करवाने पर जिगन्या बैरवा की दस प्रमुख जन कल्याणकारी योजनाओं में से 9 योजनाओं के पात्रता साबित हुई।

 

इस पर कैम्प प्रभारी द्वारा जिगन्या बैरवा को रजिस्ट्रेशन उपरांत कैम्प में हाथों-हाथ 9 योजनाओं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली एवं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के मुख्यमंत्री के हस्ताक्षरसुदा गारंटी कार्ड सौंपे गए। एक साथ इतनी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर जिगन्या बैरवा का चेहरा खुशी से खिला गया और वह प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा करते हुए खुशी-खुशी वापस अपने घर की ओर लौट गया।

 

एक साथ आठ योजनाओं की गारंटी पाकर बरजी देवी मिली राहत

 

पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत पांवडेरा के गुणशीला गांव निवासी बरजी देवी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैम्पों के बारे में जानकारी दी तो वह भी ग्राम पंचायत पांवडेरा में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में अपना जनाधार कार्ड, गैस कनेक्षन डायरी व बिजली का बिल लेकर पहुंची। कैम्प में कम्प्यूटर ऑपरेटर ने जैसे ही बरजी देवी का जनाधार कार्ड नम्बर कम्प्यूटर में फीड किया वैसे ही 10 प्रमुख योजनाओं में से 8 योजनाओं के पात्रता साबित हुई। इस पर उन्होंने एक-एक कर 8 योजनाओं में अपना पंजीकरण करवाया।

 

इस पर मौके पर मौजद उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा ने बरजी देवी को 8 योजनाओं इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। एक साथ आठ योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड पाकर बरजी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद दिया।

 

Jignya Bairwa's face blossomed after getting the guarantee cards of nine schemes

 

11 हजार 691 लाभार्थियों ने 10 योजनाओं में कराए 50 हजार 739 पंजीकरण

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत चौथे दिन, गुरूवार को जिले में 11 हजार 691 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया। जिले में 40 स्थाई राहत कैम्पों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में 10 एवं नगरीय वार्डाे में 4 मोबाइल शिविर आयोजित किए गए। इनमें 11 हजार 691 लाभार्थियों ने पंजीयन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में 7 हजार 959 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया और इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए तथा शहरी क्षेत्रों में 3 हजार 732 परिवारों ने पंजीयन कर इतने ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। राज्य सरकार की महंगाई से राहत देने वाली दस जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए पंजीयन करवाया गया। 10 जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंधित 50 हजार 739 कार्डों का वितरण किया गया। इन योजनाओं में लाभार्थियों ने प्राप्त किया लाभ। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा के लिए 10 हजार 176 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा के लिए 10 हजार 176 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर योजना के लिए 3 हजार 370 लाभार्थियों का पंजीयन इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री नि: शुल्क बिजली योजना के लिए 5 हजार 679 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री नि: शुल्क कृषि बिजली योजना के लिए 630 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के लिए .8 हजार 577 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के लिए 3 हजार 298 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 3 हजार 682 लाभार्थियों का पंजीयन किया गया, साथ ही इतने ही कार्ड वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 4 हजार 26 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए। इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए एक हजार 125 लाभार्थियों का पंजीयन कर इतने ही कार्ड वितरित किए गए।

 

आज यहां लगेंगे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के महंगाई राहत कैंप

 

स्थानीय निकाय नगर परिषद् सवाई माधोपुर के वार्ड नम्बर 5 व 6 के महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन 28 अप्रैल एवं 1 मई को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने इन्दिरा मैदान में किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में 28 एवं 29 अप्रैल को सवाई माधोपुर की सेलू, टोडरा, चौथ का बरवाड़ा की भेडोला, बौंली की निमोद-राठोद, मलारना डूंगर की ऐबरा, गंगापुर सिटी की अमरगढ़, वजीरपुर की रायपुर, बामनवास की गोठ व मोरपा एवं खण्डार की बिचपुरी गुजरान में महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !