Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक में हं*गामा, 10 विपक्षी सांसद निलंबित

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसदीय समिति की बैठक में हंगा*मे के बाद विपक्षी सदस्यों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार निलंबित विपक्षी सांसदों में कल्याण बनर्जी, असदुद्दीन ओवैसी समेत 10 लोग शामिल हैं। इस पर कांग्रेस सांसद और जेपीसी सदस्य इमरान मसूद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत जल्दबाजी कर रहे हैं। ये बस तमाशा बना रहे हैं, इस मामले को लेकर वे सीरियस नहीं हैं।

JPC meeting on Waqf Bill, 10 opposition MPs suspended

उन्होंने कहा कि हम सभी लोग एक ही बीत कह रहे हैं थे कि 27 जनवरी को होने वाली बैठक को 31 जनवरी को कर लीजिए। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने जेपीसी बैठक में ‘इमरजेंसी जैसी हालत’ का आरोप लगाया। पत्रकारों से बात करते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि हम लोगों ने बार-बार कहा कि यह मीटिंग 30-31 जनवरी को कराया जाए, लेकिन उन्होंने नहं सुना। जब हम कल रात में दिल्ली पहुंचे, बैठक का एजेंडा बदल दिया गया। पहले हमें बताया गया कि बिंदुवार बात होगी।

जो कुछ अंदर हुआ वह इमरजेंसी कार्यवाही जैसा है। वे दिल्ली के चुनाव की वजह से जल्दबाजी कर रहे हैं…यह राजनीतिक से प्रेरित है। चेयरमैन किसी की नहीं सुनते..यह जमींदारी जैसा है। वे विपक्षी सदस्यों को कोई सम्मान नहीं देते। जेपीसी नाटक हो बन गया है। उधर, वक्फ संशोधन बिल पर बनी जेपीसी के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कल्याण बनर्जी ने मेरे खिलाफ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया और मुझे गा*लियां दीं।

उन्होंने कहा कि मैं उनसे अनुरोध करता रहा कि उन लोगों को बोलने दें, जिन्हें हमने आमंत्रित किया है। हमने सदन को बार-बार स्थगित किया लेकिन वे (विपक्षी सांसद) नहीं चाहते थे कि बैठक जारी रहे। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मुझे लगता है कि मजबूर होकर निशिकांत दुबे ने प्रस्ताव किया और उस पर सभी ने अपनी सहमति जताई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !