Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिया नहीं होने से पानी में होकर निकाली श*व यात्रा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के भेरू दरवाजा के पास स्थित विनोबा बस्ती के लोग लटिया नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण श*व को पानी में होकर ले जाने को मजबूर है। मिली जानकारी के अनुसार गत गुरूवार को विनोबा बस्ती वार्ड नं 23 में रहने वाले एक बस्तीवासी की मौ*त हो गई। लेकिन बस्ती वासियों के लिए श*व को दाह संस्कार के लिए शमशान तक ले जाना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं था।

 

lack of culvert water sawai madhopur 13 Sept 24

 

 

बस्ती के लोगों को मजबूरन श*व को दाह संस्कार के लिए शमशान तक ले जाने के लिए तेज बह रहे नाले में होकर गुजरना पड़ा। वार्ड नं 23 विनोबा बस्ती की पार्षद मेघा वर्मा ने बताया कि विनोबा बस्ती से शमशान तक जाने के लिए बीच में एक नाला पड़ता है। वहीं बारिश के दिनों में अगर बस्ती के किसी घर में मौ*त हो जाती है तो बस्ती वासियों को श*व को अंतिम संस्कार के लिए शमशान तक ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

 

 

पार्षद मेघा वर्मा ने कहा की आज भी बस्ती में रहने वाले एक युवक की मौ*त हो गई। वहीं तेज बारिश के चलते नाले में पानी का तेज बहाव था। परंतु श*व का अंतिम संस्कार भी होना जरूरी था। जिसके कारण बस्ती वालो को अपनी जान जोखिम में डालकर तेज बह रहे नाले से होकर श*व को शमशान तक लेकर जाना पड़ा।

 

 

पार्षद ने कहा की विनोबा बस्ती के लोगों के लिए ये एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसको लेकर जिला प्रशासन सहित सभी अधिकारियों और विधायक को अवगत करवाया गया। लेकिन बस्ती वासियों की इस समस्या पर किसी भी उच्च अधिकारी ने ना ही विधायक ने अब तक ध्यान दिया है। जिसके चलते विनोबा बस्ती के लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विनोबा बस्ती के लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से बस्ती वासियों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !