Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वीएमओयू में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि आज

कोटा / Kota : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा (Vardhman Mahaveer Open University Kota) के अकादमिक सत्र जुलाई 2024 के स्नातक, परास्नातक, व डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। जो विद्यार्थी अभी तक प्रवेश आवेदन नहीं कर पाए है वे ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

क्षेत्रीय केन्द्र भरतपुर के निदेशक डॉ. जेके शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय (University) द्वारा संचालित यूजी, पीजी, सर्टीफिकेट डिप्लोमा सहित सभी पाठ्यक्रमों में नए एवं पहले से अध्ययनरत विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से किसी भी ई-मित्र एवं नेट-बैकिंग तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क जमा कर 31 जुलाई 2024 तक भरतपुर (Bharatpur) संभाग के जिलों एवं तहसीलों में बने अध्ययन केन्द्रों का सुविधानुसार चयन कर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं।

 

 

Last date for online admission in VMOU today Kota Bharatpur

 

 

 

जो विद्यार्थी किताबें नहीं लेंगे और केवल ऑनलाइन पाठ्य सामग्री लेंगे उन्हें फीस में 15 फीसदी रियायत मिलेगी। सहायक कुलसचिव एसबी सिंह ने बताया की आजकल मल्टी स्किल का दौर है एवं ऐसे कई विद्यार्थी हैं, जो अलग-अलग विषयों में डिग्री प्राप्त कर दक्षता प्राप्त करना चाहते हैं। यूजीसी के नियमानुसार बिना प्रायोगिक विषयों के एक सत्र में एक साथ दो डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।

 

 

 

छात्रों की सुविधा की दृष्टि से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी के दूरदर्शी विजन से विश्वविद्यालय की आईटी टीम द्वारा छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन सुविधाए मुहैया करायी जा रही है। वीएमओयू के तकनीकी संसाधनों के जरिए घर बैठे प्रवेश पा सकते हैं। कुलपति प्रोफेसर सोडाणी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नित नए आयामों को छू रहा है और यह राज्य का एकमात्र राजकीय खुला विश्वविद्यालय है जो ‘नैक ए’ ग्रेड प्राप्त है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !