Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

66 लाभार्थियों को बांटे आवास प्लस के स्वीकृति पत्र 

जिला कलेक्टर ने जटवाड़ा कलां शिविर का किया निरीक्षण

 

 

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आज शुक्रवार को सवाई माधोपुर की जटवाड़ा कलां, बौंली मुख्यालय, गंगापुर सिटी की आस्ट्रोली मय सोनपुर तथा वजीरपुर की शिवाला ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन हुआ। जिले में आयोजित इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनकी टीम ने उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त परिवादों का यथासंभव मौके पर ही समाधान किया। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने ग्राम पंचायत जटवाड़ा कलां में पहुंचकर शिविर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

 

 

 

 

कलेक्टर ने शिविर में बताया कि यहां पट्टों के लिए 135 आवेदन आए है, इन्हें तैयार कर जल्द पट्टे जारी करवाये जाएंगे। शिविर में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत आवास प्लस में 66 आवास के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को वितरित किये। आवास स्वीकृति पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस शिविर में रेकार्ड में नाम शुद्धि के प्रकरणों का समाधान किया गया। नामांतकरण, विभाजन, रास्ते संबंधी प्रकरण, आबादी विस्तार के प्रस्ताव, सीमाज्ञान एवं अन्य प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

 

 

 

 

इसी प्रकार पालनहार सत्यापन, ट्राईसाइकिल, रोडवेज स्मार्ट कार्ड के आवेदनों का निस्तारण किया। शिविर में तकासमा, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों का निस्तारण किया। ग्रामीणों द्वारा अजनोटी से जटवाड़ा सड़क के कार्य के शुरू नहीं होने, ढूंढा से सुरंग का रास्ते में अतिक्रमण, जटवाड़ा में ग्राम सेवा सहकारी समिति का कार्यालय नहीं होने तथा इससे होने वाली परेशानी से ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां को त्वरित कार्रवाई कर समाधान के निर्देश दिए। इसी प्रकार मीना बस्ती के निकट बगीचों की तरफ जाने के रास्ते में ग्रेवल के प्रस्ताव लेने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

बिजली बिल में अधिक राशि आने, शिकायतों का निस्तारण नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अधिशासी अभियंता को आज ही सभी समस्याओ को मौके पर ही निराकरण करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अधिकारियों को गांवों में भेजकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया जा रहा हैं। उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर, के बारे में भी जागरूक किया।

 

 

Letter of acceptance of housing plus distributed to 66 beneficiaries in sawai madhopur

 

 

उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को शिविरों में योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए। शिविरों में आवास स्वीकृति  पाकर लाभार्थियों के चेेहरे खुशी से चमक गए। इसी प्रकार नामांतकरण, खातों में नाम शुद्धि, रास्तों के प्रकरण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रकरणों का तत्काल निस्तारण होने से लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव रहा तथा शिविरों के आयोजन के लिए राजस्थान सरकार का आभार जताते नजर आए।

 

 

 

जिला कलेेक्टर ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ सफाई रखने तथा खुद अतिक्रमण नहीं करने एवं दूसरों को समझाने का आग्रह भी किया। इसी प्रकार अन्य शिविरों में भी बिजली के बिल में संशोधन, जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने सहित प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में महिलाओं की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन, सीएम एकल नारी सम्मान पेंशन की स्वीकृति जारी की गई।

 

 

 

बैंक खाते में मिस मैच होने के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित रह रहे लाभार्थियों के खाते का संशोधन किया गया। फव्वारा सिंचाई संयत्र और ड्रिप सिंचाई संयत्र के लिए प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन किया गया। खराब पड़े हैंडपम्पों की मरम्मत की गई। चिकित्सा विभाग की स्टॉल पर बीपी एवं शूगर जांच की सुविधा का लोगों द्वारा भरपूर लाभ उठाया।

 

 

शिविर में शिविर प्रभारियों द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पंजीयन करवाने की बात कही, अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देकर लाभांवित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !