Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शनिवार को जिला और तालुका स्तर पर लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वाधान में जिला मुख्यालय व गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली एवं बामनवास तालुका में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रीलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा।

 

National Lok Adalat will be held at district and taluka level on Saturday

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला मुख्यालय सहित तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, खण्डार, बौंली एवं बामनवास में  7 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायतों पर पैनल अधिवक्तागण व पैरालीगल वॉलेन्टियर्स की टीम द्वारा पक्षकारान की प्री-काउंसलिंग की जा रही है तथा बैंको के लंबित/प्रीलिटीगेशन प्रकरणों का आपसी सुलह के माध्यम से राजीनामे द्वारा निस्तारण हेतु जिला न्यायालय सवाई माधोपुर में प्रि-काउंसलिंग बैंच का गठन कर प्रतिदिन पक्षकारान की प्रतिदिन काउंसलिंग करवाई जा रही है।

 

 

 

प्री-काउंसलिंग में रालसा के निर्देशानुसार चयनित बैंकवार पैनल अधिवक्तागण व प्रशिक्षित मध्यस्थगण द्वारा काउंसलिंग की जा रही है तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वॉलेन्टियर्स द्वारा विधिक जागरूकता शिविरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !