Saturday , 19 September 2026
Breaking News

प्रेमी ने रिटायर्ड फौजी को मा*र डाला, पत्नी बनी रही मूकदर्शक

कोटा: कोटा (Kota) में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में ह*त्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि फौजी की पत्नी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गला द*बाकर उसकी ह*त्या कर दी, जबकि पत्नी सबकुछ देखती रही। घटना आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोझड़ी इलाके की है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मनोज शर्मा (45) पांच साल पहले सेना से क्लर्क पद से रिटायर हुए थे।

Lover retired soldier husband wife love affiar kota city news 02 May 26

मूल रूप से अजमेर (Ajmer) के किशनगढ़ निवासी मनोज पिछले कुछ वर्षों से पत्नी दीपिका, बेटे और बेटी के साथ कोटा में रह रहे थे। हाल ही में वह अजमेर बिजली विभाग में क्लर्क के तौर पर नौकरी कर रहे थे और किशनगढ़ से अजमेर अप-डाउन करते थे। जांच में सामने आया है कि मनोज की पत्नी दीपिका के खेड़ली फाटक निवासी देवेश नाम के युवक से अ*वैध संबंध (Relationships) थे। आरोप है कि 30 अप्रैल की रात देवेश अपने एक दोस्त के साथ मनोज के घर पहुंचा, जहां तीनों ने साथ बैठकर श*राब पी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और देवेश ने अपने साथी के साथ मिलकर मनोज का गला घों*ट दिया।

परिजनों का आरोप है कि ह*त्या के बाद मामले को छिपाने की कोशिश भी की गई। बताया जा रहा है कि वारदात के समय बच्चों को ऊपर के कमरे में भेज दिया गया था। अगले ही दिन सुबह अर्थी का सामान मंगवाकर बिना मोहल्ले वालों को जानकारी दिए अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। हालांकि पड़ोसियों को घर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने देखा कि घर में मातम जैसा माहौल नहीं था और श*व को चुपचाप ले जाने की तैयारी हो रही थी। शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी, जिसके बाद मामला खुला।

मृ*तक की बहन उर्मिला ने आरोप लगाया कि दीपिका अक्सर मनोज के साथ मा*रपीट करती थी। उसने बताया कि कुछ समय पहले दीपिका ने बेल्ट से भी मनोज की पि*टाई की थी। उर्मिला का दावा है कि मनोज और दीपिका के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और तलाक की नौबत भी आ चुकी थी। वहीं दीपिका ने अपने बचाव में कहा कि मनोज श*राब पीकर उसके साथ मा*रपीट करता था और घटना वाली रात भी झगड़ा उसी ने शुरू किया था। परिवार का यह भी आरोप है कि मनोज का मोबाइल फोन गायब है, जिसमें पैसों के लेन-देन और अन्य अहम सबूत मौजूद थे। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !