Saturday , 19 September 2026
Breaking News

पूछताछ के दौरान आरोपी का खौफनाक कदम, पुलिसकर्मी रह गए दंग

बाड़मेर: बाड़मेर (Barmer) में पॉक्सो केस के आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान आ*त्मह*त्या की कोशिश कर हड़कंप मचा दिया। आरोपी ने SIUCAW सेल के ASP ऑफिस में टेबल पर रखे पेपर कटर से अपना गला का*ट लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में लिया और घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया।

Police Barmer News Rajasthan 30 April 26

घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला थाने में दर्ज पॉक्सो मामले में 27 वर्षीय आरोपी को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को उसे पूछताछ और फिंगरप्रिंट लेने के लिए महिला क्रा*इम अनुसंधान कार्यालय लाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पेपर कटर उठाकर आ*त्मह*त्या का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उसके हाथ से कटर छीना और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद आरोपी को दोबारा ऑफिस लाया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। एएसपी नितेश आर्य ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। वहीं SIUCAW सेल के ASP प्रभुराम ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !