जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) जिले के बिलाड़ा कस्बे में दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की कार में द*म घुटने से मौ*त हो गई। बच्चा खेलते-खेलते पिता की खड़ी अर्टिगा कार में जा बैठा और अंदर ही लॉक हो गया। भीषण गर्मी में करीब डेढ़ घंटे तक कार में बंद रहने से उसकी हालत बिगड़ गई। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।

परिजन काफी देर तक बच्चे को घर और आसपास तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बाद में घर के पास खड़ी कार में बच्चा बेहोश हालत में मिला। उसे तुरंत बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृ*त घोषित कर दिया। मृत*क हितार्थ अपने परिवार के साथ बेंगलुरु से गांव आया था। परिवार में छोटे भाई के मुंडन और नए घर में प्रवेश कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
विशेषज्ञों के अनुसार, बंद कार में कुछ ही मिनटों में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है और तापमान तेजी से बढ़ जाता है। गर्मी के कारण कार के अंदर का तापमान बाहर की तुलना में कई गुना अधिक हो सकता है, जिससे द*म घुटने और ओवरहीटिंग का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद जा*नलेवा साबित हो सकती है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया