Saturday , 19 September 2026
Breaking News

दौसा में दर्दनाक हादसा, पोषाहार बनाते समय झुलसी आंगनबाड़ी सहायिका की मौ*त

दौसा: राजस्थान के दौसा (Dausa) जिले के सिकराय क्षेत्र स्थित गढ़ी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर हुए गैस हादसे में झुलसी सहायिका संतोष देवी शर्मा की इलाज के दौरान मौ*त हो गई। 22 अप्रैल को हुए इस हादसे में वह करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थीं। गंभीर हालत में उन्हें पहले गीजगढ़ हॉस्पिटल और बाद में जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था, जहां बोर्न वार्ड में उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने द*म तोड़ दिया।

Anganwadi assistant gas pipe leakage Sikrai Dausa news 30 April 26

जानकारी के अनुसार, संतोष देवी आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार तैयार कर रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर (GAS Cylinder) की पाइप लाइन में लीकेज होने से अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि वह गर्म बर्तन को कपड़े से पकड़कर उतार रही थीं, तभी कपड़े में आग लग गई और लीकेज पाइप से आग तेजी से फैल गई।

घबराहट में आग बुझाने के लिए पानी डालने के दौरान वह फिसलकर गिर गईं, जिससे आग ने उन्हें बुरी तरह चपे*ट में ले लिया। हादसे के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ। एसडीएम डॉ. नवनीत कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और रिपोर्ट मांगी थी। महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ संजना राजोरिया ने बताया कि नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !