Friday , 19 June 2026
Breaking News

4 वर्षीय बच्ची से बला*त्कार के बाद पत्थर से कु*चलकर ह*त्या, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) जिले के भोर तहसील के नसरापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 65 वर्षीय भीमराव कांबले पर 4 वर्षीय बच्ची से बला*त्कार करने और उसके बाद प*त्थर से कु*चलकर ह*त्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिर*फ्तार कर लिया है।बच्ची गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के यहां रुकने आई थी। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी बहला-फुसलाकर घर के पास बने पशुशाला (तबेले) में ले गया।
Innocent Child Pune Maharashtra Police news 02 May 26
वहां उसने बच्ची के साथ दु*ष्कर्म किया और फिर प*त्थर से कु*चलकर उसकी ह*त्या कर दी। आरोपी ने श*व को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया। जब बच्ची लंबे समय तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव वालों ने तबेले में खोजबीन के दौरान श*व बरामद किया। बच्ची की दयनीय हालत देखकर सभी स्तब्ध रह गए।
CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी:

पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी बच्ची को तबेले की ओर ले जाते दिखाई दिया। इसके आधार पर भीमराव कांबले को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ जारी है।
गांव में आक्रोश, हाईवे जाम:
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे। गांव वालों ने तबेले के सामने कैंप लगा लिया।  प्रद*र्शनकारियों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे भारी ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल मौके पर पहुंचे और प्रद*र्शनकारियों को शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामले में 15 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 65, 70 (12 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ बला*त्कार व ह*त्या) तथा POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत दोषी को फां*सी या उम्रकै*द की सजा हो सकती है। पुलिस ने पूरे गांव में भारी बल तैनात कर दिया है और स्थिति को नियंत्रण में रखा हुआ है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

BJP Leader Bharat Singh Gaharwar korea police chhattisgarh news 19 June 26 Vikalp Times

बीजेपी नेता समेत 3 लोगों को जिंदा ज*लाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरिया (Korea) जिले में रेत खनन (Gravel Mining) को लेकर हुए …

Gold Jewellery worth 1 crore melted in the rain, monkeys took the rest Lakhimpur Kheri up Vikalp Times

1 करोड़ के जेवर ‘बारिश में गल गए, बाकी बंदर ले गए’! पुलिस के जवाब पर कोर्ट हैरान

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के लखीमपुर खीरी (lakhimpur kheri) में 19 साल पुराने एक द*हेज …

CA Final Result 2026 Arpita Daga from Jodhpur secures fourth place nationwide Vikalp Times

CA Final Result 2026 : जोधपुर की अर्पिता देश में चौथे स्थान पर

जयपुर: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) …

Panic in Kota Division after smoke is seen coming from a ranthambore express train Awadh Express also halted Vikalp Times

कोटा मंडल में ट्रेन से धुआं निकलने पर अफरा-तफरी, अवध एक्सप्रेस भी रुकी

कोटा: कोटा रेल मंडल (Kota Railway Division) में गुरुवार सुबह रणथंभौर एक्सप्रेस (Ranthambore Express Train) …

Plans underway to levy an annual tax of ₹1,200 per household in villages of Rajasthan Vikalp Times

गांवों में प्रति परिवार 1200 रुपये सालाना टैक्स की तैयारी, लक्ष्य नहीं पूरा हुआ तो कटेगा बजट

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की ग्राम पंचायतों (Gram Panchayat) में अब स्थानीय स्तर पर आय (Tax) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !