उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले से रिश्तों को चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की एक महिला अपने से 33 साल बड़े प्रेमी (Lover), जो गांव का प्रधान (Pradhan) बताया जा रहा है, के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई है। मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन कुछ समय बाद रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। युवक का आरोप है कि गांव के प्रधान का उसके घर आना-जाना लगातार बढ़ गया था। इसी दौरान प्रधान और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। पति का कहना है कि उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया।
आरोप है कि 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी प्रधान के साथ घर छोड़कर चली गई। जाते समय वह घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के (Gold Silver) जेवरात भी साथ ले गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों की तलाश की जा रही है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया