Saturday , 19 September 2026
Breaking News

फोन में बजा इमरजेंसी अलार्म, जानिए क्यों आया NDMA का मैसेज

नई दिल्ली: देशभर में शनिवार सुबह कई लोगों के स्मार्टफोन (Mobile) पर अचानक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट (Emergency Alert) मैसेज आया, जिससे कई लोग घबरा गए। हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक टेस्ट मैसेज था और लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दूरसंचार विभाग के मुताबिक, सरकार नई इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम (New Emergency Alert System) की टेस्टिंग कर रही है।

Emergency alarm sounds on phone, find out why NDMA message came

इसका मकसद भविष्य में भूकंप, सुनामी, गैस लीक या अन्य आपदाओं के दौरान लोगों तक रियल टाइम में तुरंत चेतावनी पहुंचाना है। दूरसंचार विभाग ने सोशल मीडिया (SocialMedia) प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि अगर मोबाइल पर ऐसा अलर्ट मैसेज मिले तो घबराएं नहीं। यह सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा है और परीक्षण के दौरान यह मैसेज एक से अधिक बार भी आ सकता है। मोबाइल पर भेजे गए सरकारी अलर्ट मैसेज में कहा गया कि भारत ने स्वदेशी तकनीक पर आधारित ‘सेल ब्रॉडकास्ट सेवा’ शुरू की है। इसके जरिए आपदा के समय नागरिकों को तुरंत सूचना दी जा सकेगी।

साथ ही यह भी साफ किया गया कि यह केवल टेस्ट मैसेज है और इसे प्राप्त करने पर किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) की ओर से भी एसएमएस भेजकर जानकारी दी गई थी कि 2 मई को ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट’ का परीक्षण किया जाएगा। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भविष्य में इसी सिस्टम के जरिए लोगों की लोकेशन और स्थानीय भाषा के अनुसार तुरंत अलर्ट भेजे जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल आपदा के समय तेजी से सूचना पहुंचाने और नागरिकों की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Kota Mayoral Election News Update Nagar Nigam Vikalp Times

कोटा मेयर चुनाव: आखिरकार BJP को भी करनी पड़ी बाड़ेबंदी, डिप्टी मेयर की डिमांड से फंसा पेंच

कोटा: नगर निगम (Nagar Nigam Kota) के मेयर चुनाव (Mayor Election) को लेकर कोटा (Kota) …

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !