Saturday , 19 September 2026
Breaking News

कोटा में आंधी-बारिश का कहर, सेवन वंडर्स में छतरी गिरी, 8 घायल

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने शहर और ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए भी जिले में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं सुबह मौसम साफ होने के बाद तेज धूप निकली और तापमान करीब 37 डिग्री तक पहुंच गया। आंधी-बारिश के दौरान शहर के सेवन वंडर्स में बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नगर निवासी एक ही परिवार के 8 लोग घूमने पहुंचे थे।

Storm and rain wreak havoc in Kota umbrella collapses at Seven Wonders

बारिश शुरू होने पर सभी लोग हेरिटेज में बनी छतरीनुमा संरचना के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान ऊपर से पत्थर और पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों के हाथ फ्रैक्चर हुए हैं। घायल दशरथ सिंह ने बताया कि सभी का पहले मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार कराया गया, बाद में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तेज आंधी के कारण कई जगहों पर शादी समारोहों में लगे टेंट भी उखड़ गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

तेज हवाओं और बारिश से बिजली व्यवस्था भी प्रभावित रही और शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं कैथून क्षेत्र के टोडी मोहल्ले में एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। मकान मालिक पंकज ने बताया कि रात करीब 10 बजे तेज तूफान और बारिश के दौरान बिजली चली गई थी।

इसके बाद वह अपनी पत्नी कृष्णा और दो महीने के बच्चे के साथ घर के बाहर आकर बैठ गए। बाहर आने के कुछ ही मिनट बाद घर के अंदर तेज ध*माके के साथ छत गिर गई। छत पर लगी चार पट्टियां टूटकर नीचे आ गिरीं। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार घर के अंदर नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल परिवार रिश्तेदार के घर ठहरा हुआ है और प्रशासन से मदद की मांग कर रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Even leaders who lost the election can become Mayors or Chairpersons Why did Sachin Pilot oppose this Rajasthan Vikalp Times

चुनाव हारे नेता भी बन सकते हैं मेयर-सभापति! सचिन पायलट ने क्यों किया था विरोध?

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के नगरीय निकाय चुनावों (Nagar Nikay Chunav) में इस बार कुछ ऐसे …

Countdown to Panchayat elections begins Reservation lottery on September 23-24 Vikalp Times

पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 23-24 सितंबर को आरक्षण की लॉटरी

जयपुर: पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनावों (Panchayati Raj Election 2026) को लेकर राज्य …

Congress wins in the wards of the Education Minister, the Ladpura MLA, and the City President Kota Nagar Nigam Vikalp Times

दिग्गजों के गढ़ में BJP का खेल बिगड़ा! शिक्षा मंत्री, लाडपुरा विधायक और शहर अध्यक्ष के वार्ड में कांग्रेस जीती

कोटा: नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) के नतीजों में भाजपा (BJP) को अपने ही …

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे दावेदारों को झटका! आरक्षण लॉटरी हुई स्थगित

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज (Panchayati Raj) संस्थाओं के आगामी चुनाव 2026 (Panchayati Raj …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !