Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

समरावता मामले को लेकर आयोजित हुई महापंचायत, बड़े आं*दोलन की दी चेतावनी

सवाई माधोपुर: टोंक जिले के समरावता गांव में विधानसभा उपचुनाव के दौरान हुई घटना के वि*रोध में रविवार 8 दिसम्बर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित मीणा धर्मशाला के पास किसान महासभा द्वारा एक सर्व समाज महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में कांग्रेस नेता एंव पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में आए युवाओं ने कहा कि यदि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आं*दोलन किया जाएगा।

 

 

Mahapanchayat organized regarding Samravata issue in sawai madhopur

 

 

जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। अतिरिक्त पुलिस बल का जाप्ता पूरे कस्बे में तैनात रहा। इस दौरान दोपहर में महापंचायत शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में युवा नेताओं ने भी भाग लिया। महापंचायत के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में प्रहलाद गुंजल ने कहा कि जनता की मांग है कि 15 तारीख तक नरेश मीणा एवं उनके साथियों को इंसाफ दिया जाए, नहीं तो 17 तारीख से राजस्थान की सड़कों पर युवा वर्ग उतरने को मजबूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि समरावता में प्रशासन ने वह कार्य किया है। जो जलियांवाला बाग में भी नहीं हो पाया था।

 

 

 

 

 

ऐसे में सरकार के प्रति सभी लोगों की नाराजगी है। प्रहलाद गुंजल ने कहा कि आज 9 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर आ रहे है, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री समरावता कां*ड को लेकर कुछ तो बोले ओर जो युवा जेलों में बंद है उनकी ओर उनके परिवार की पीड़ा को समझे। गुंजल ने कहा कि, समरावता में हुआ अ*त्याचार अंग्रेजी राज की यादें ताजा करता है। एक पेड़ माँ के नाम और राइजिंग राजस्थान की तस्वीर समरावता की माँ की पीठों पर छप रही है।

 

 

 

 

भाजपा लाडली बहन योजना का दम भर रही है और समरावता कि बहने अपने बेगुनाह भाइयों के लिए दहाड़े मा*र मा*र कर न्याय मांग रही है। गुंजल ने कहा कि सरकार या तो सुनती है नही तो अब आर पार की लड़ाई होगी। इस अवसर पर पूर्व आईएएस टीकाराम मीणा ने चुनाव के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन से की गई गलतियों के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पूर्व अधिकारी के.सी. घुमरिया ने भी कहा कि जब तक इस मामले में इंसाफ नहीं मिलता तथा न्यायिक जांच नहीं हो जाती।

 

 

 

तब तक पूरा समाज चैन की नींद नहीं सोएगा तथा लगातार आं*दोलन जारी रहेगा। महा पंचायत में कई जिलों से बड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही इस दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग मौजूद रहा। जिसने साफ-साफ कह दिया कि यदि जल्द ही नरेश मीणा सहित अन्य युवाओं को नहीं छोड़ा गया तो राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भजनलाल सरकार जिम्मेदार रहेगी। कार्यक्रम में किसान सभा जिला अध्यक्ष कांजी मीणा भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !