Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम मोदी के हरियाणा दौरे से पहले किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा जाएंगे। इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर अपनी बात रखी है। पंढेर ने कहा है कि सौ से अधिक किसान जख़्मी हुए हैं, क्या प्रधानमंत्री आकर यही दावे करेंगे कि हम 24 फसलें खरीद (एमएसपी पर) रहे हैं। ये असत्य है हरियाणा में भी 24 फसलें नहीं खरीदी जा रही हैं। सरवन सिंह पढेर ने कहा कि चाहे इंडिया गठबंधन की सरकारें हों या सत्ता में बैठी भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार हो, किसान उनसे खुश नहीं हैं।

Statement of farmer leader Sarwan Singh Pandher before PM Modi's visit to Haryana

किसान और खेत-मजदूर के अलग मुद्दे हैं, देश में युवाओं के अलग मुद्दे हैं। देश बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रहा है। इन सब का भार हमारे किसान-मजदूर पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज आ रहे हैं। आं*दोलन पर संज्ञान लें और जो हमारी मांगें हैं उसपर कोई घोषणा करें, जिससे सारा गतिरो*ध खत्म हो जाएगा। पंढेर ने कहा कि अगर मांगें मान ली जाती हैं तो मोर्चा समाप्ति के बारे में सोचेंगे।

अगर प्रधानमंत्री अपनी वार्ता में किसान-मजदूर के मसलों पर बात भी करते हैं तो ये भी पॉजिटिव होगा कि उन्होंने अब मन बना लिया है और किसानों के मसलों की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर किसान बीते कई महीनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आं*दोलन कर रहे हैं। रविवार को किसानों ने एक जत्थे को दिल्ली रवाना करने का एलान किया था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इससे पहले भी किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा चुका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !