Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती

हर्षोल्लास के साथ मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इन्द्रा कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जयन्ती व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती किसान मजदूर बचाओ दिवस के रुप मे मनाई गयी। ब्लॉक महासचिव संजय गौतम ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ मे जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरि मोहन शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
हरिमोहन शर्मा ने गांधीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बापू किसानों व मजदूरों के मसीहा थे। बिहार मे चंपारण के किसानों को न्याय दिलाने वाले व अहमदाबाद के कपड़ा मिल के मजदूरो के शोषण कि विरुद्ध संघर्ष का मंत्र फूकने वाले थे। वहीं शास्त्री देश में हरितक्रांति शुरू करने वाले थे। आज उन्ही अन्नदाता किसानों व मजदूर वर्ग के हितों की बलि देते हुए बहुमत के नशे में चूर भाजपा की केन्द्र सरकार ने संसद मे बिना चर्चा किए किसान विरोधी कृषि बिल पास कर हरित क्रांति को विफल करने की साजिश की है। किसानों को उनकी उपज का सही लाभ नही देने की मंशा से पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले तीन अधिनियमों को लागू किया जा रहा है। इन कठोर कानूनों का विरोध करने पर केन्द सरकार किसानों पर लाठियां बरसाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश करर ही है। गांधी के चित्र के सामने उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए इस काले कानून का विरोधकर किसान मजदूर बचाओ संघर्ष का नारा बुलन्द किया। जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा ने शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जय जवान जय किसान के नारे को याद किया। किसान मजदूर विरोधी मोदी सरकार की निन्दा की।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता लक्ष्मीकुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद व बाबूलाल मीना बनोटा, ब्लाक महामंत्री सजय गौतम, नगर अध्यक्ष अनिल वर्धमान ओमप्रकाश सेन, दिलीपसिंह राजावत सुमित जोलियां, रामजीलाल गूर्जर, प्यारेलाल शर्मा, हरिशंकर तिलकर, विजय पणिकर आशाराम बैनाडा, इन्द्रजीत दुबे, काजी अहतशामुदीन, सुनील मीना, लखल मीना, हीरालाल मीना, असीम खान, बशीर मोहम्मद, मुरारी लाल गूर्जर आदि ने अपने 2 विचार व्यक्त किये व उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने किसान मजदूर बचाओ, संघर्ष का बिगुल बजाओ, निर्दयी मोदी सरकार, किसानों पर पडी है मार, मोदी बात हमारी मान, भयभीत मजदूर किसान के नारे लगाये व किसान विरोधी बिलों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri Jayanti celebrated at Sawai Madhopur

 

 

अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा मंडी रोड़ स्थित कार्यालय पर आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई।
सर्वप्रथम जिला सह संयोजक विनोद जैन एवं उपस्थित सदस्यों ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। जिला सह संयोजक विनोद जैन ने कहा कि सत्य अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों का सम्मान करते हुए पूरा विश्व आज बापू की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है। जैन ने बताया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में कोरोना के विरुद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है, जिसके तहत समस्त क्षेत्रों के लोगों को मास्क पहनना, उचित दूरी रखना, भीड़ से बचने के नियमों को समझा कर इस जन आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विनोद जैन, राजेंद्र गुर्जर, बृजमोहन सिसोदिया, मोहम्मद हनीफ, रामअवतार मीणा, प्रेम राज मीणा, संतोष स्वामी, खेमराज कलोसिया, तूफान सिंह, मीठालाल यादव, अशोक संगत सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

 

गांधीजी के आदर्शों को एनसीसी कैडेट्स अपने जीवन में आत्मसात करें

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के अवसर पर गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय के उत्तरी परिसर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.ओ.पी. शर्मा ने कैडेट्स एवं उपस्थित छात्र छात्राओं को बापूू के बताये गये आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसत करने का आग्रह किया। डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने कैडेट्स को गांधीजी की अहिंसा व सत्य के बताये गये मार्ग के आधार पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की बात कही। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा महाविद्यालय परिसर में कोरोना वायरस जागरूकता “नो मास्क-नो एंट्री” अभियान की शुरूआत की गयी। महाविद्यालय प्राचार्य ने उपस्थित कैडेट्स व छात्र-छात्राओं को कोरोना जागरूकता अभियान की शपथ दिलायी।
कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर में हम्मीर सर्किल, रणथम्भौर रोड़ पर कोरोना जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने दो गज दूरी बनाये रखते हुए, मास्क लगाने व बार-बार साबुन से हाथ धोने को आमजन को संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी डाॅ. शर्मा ने बताया कि कैडेट्स द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवक के रूप में कार्य करते हुए कोरोना से बचाव एवं जागरूकता के लिए कोरोना जागरूकता पखवाडे का आयोजना किया जाएगा। नुक्कड नाटक, गीत व संदेश लेखन के माध्यम से आमजन को वैष्विक महामारी के प्रति जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डाॅ. ओ.पी. शर्मा, सह आचार्य गणित डाॅ. दुलीराम मीना, डाॅ. धनकेश मीना, डाॅ. कमल बाई मीना व एनसीसी के छात्र अंडर ऑफिसर गणेश प्रजापत, आकाश डागुर, हरिओम गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किये।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !