Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आमजन को भीषण गर्मी एवं हीटवेव से बचाने के लिए बनाएं ‘हीटवेव एक्शन प्लान’

जयपुर:- प्रदेश में जारी भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत दिलाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित हीटवेव एक्शन प्लान तैयार करें एवं इसका प्रभावी क्रियान्वयन भी करें। यह कहना है जयपुर के जिला प्रभारी सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक का। आलोक ने मंगलवार को यह बात जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी फील्ड में मुस्तैद रहें।
बिजली, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभाग एवं प्राधिकरण समन्वय के साथ काम करें एवं आमजन तक हर संभव राहत पहुंचाए। साथ ही आलोक ने बैठक में हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों को देखते हुए अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं कार्मिकों की विशेष व्यवस्था करने के साथ-साथ कूलर एवं पंखों के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में दवा वितरण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त फार्मासिस्टस की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
Make a 'Heatwave Action Plan' to protect the common people from extreme heat and heatwave in rajasthan
बैठक में प्रभारी सचिव आलोक ने जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने पानी के पुर्नउपयोग एवं आपूर्ति के निर्देश देते हुए कहा कि कृषि एवं घरेलू पेयजल आपूर्ति में समानता रखी जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली मित्र एप के जरिये कम समय में समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बैठक से पहले जिला प्रभारी सचिव आलोक ने बस्सी स्थित राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जयपुर में हिंगोनिया गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। वहीं बैठक में जिला प्रभारी सचिव आलोक ने सभी राजकीय विभागों के ई-फाइल डिस्पोजल समय एवं अधिकारियों/कार्मिकों की कार्यक्षमता एवं समय पालन की समीक्षा की साथ ही लम्बित भू-हस्तान्तरण, भू-रूपान्तरण एवं भू-आवंटन की स्थिति की भी समीक्षा की।
बैठक में प्रभारी सचिव ने कहा कि रात्रि चौपाल के दौरान मिलने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संपर्क पोर्टल पर अपलोड करने एवं समस्याओं के निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल के दौरान सायबर अपराधों से बचाव एवं हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया के साथ साथ ऑनलाइन जमाबंदी डाउनलोड करने जैसी जरूरी जानकारियां भी आमजन को मुहैया करवाई जाए।
उन्होंने जिले में संचालित गोशालाओं के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के निर्देश दिये। साथ ही जिले में सघन पौधारोपण सुनिश्चित करने के लिए पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए भी हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जॉसेफ, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, नगर निगम जयपुर ग्रेटर कमिश्नर रुकमणी रियार, नगर निगम जयपुर हैरिटेज कमिश्नर अभिषेक सुराणा, जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सहित बिजली विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा विभाग, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !