Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

वतन फाउंडेशन टीम ने टीम की साथी नाज के पिता की पुण्यतिथि पर पिलाया मिल्क रोज

वतन फाउंडेशन का मिशन प्यास का एहसास 21 वे दिन भी जारी

सवाई माधोपुर:- वतन फाउंडेशन के द्वारा पिछले चार सालों से लगातार भीषण गर्मी में पूरे एक महीने एक मिशन चलाकर रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया पर त्याग और समर्पण के साथ यहां आने वाले आमजन को शीतल जल और सप्ताह के हर बुधवार व शुक्रवार को मीठा शरबत पिलाकर सेवा की जा रही हे। इस मौसम के अभियान को आज पूरे 21 दिन पूरे हो चुके हे और इस भीषण गर्मी को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

 

 

टीम के नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को रणथंभोर त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं ओर आमजन को वतन फाउंडेशन टीम सदस्य के पिता स्वर्गीय सिराज पेंटर की पुण्यतिथि पर मिल्क रोज शरबत पिलाकर आमजन की सेवा की। वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया की वतन फाउंडेशन के द्वारा चलाये जा रहे मिशन प्यास का एहसास को पूरे 21 दिन बीत चुके है। वहीं आज टीम के सदस्य के पिता स्वर्गीय सिराज पेंटर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्याऊ पर मीठा मिल्क रोज पिलाकर वतन फाउंडेशन की महिला विंग और टीम के साथियों ने आमजन की सेवा कर सुकून महसूस किया।

 

 

Watan Foundation team gave milk on teammate Naaz on his father's death anniversary in sawai madhopur

 

 

 

महिला विंग की सदस्य रूमा नाज ने बताया की वतन फाउंडेशन के द्वारा इस तपती हुई आग के बीच लगातार मिशन प्यास का एहसास को लेकर लगाते 20 दिनों से टीम के हुसैन आर्मी और सभी साथियों के द्वारा ठंडा शीतल जल पिलाकर रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने बताया की वतन फाउंडेशन हमारा पैगाम भाईचारे के नाम की थीम को लेकर लगातार त्याग, सेवा और समर्पण के साथ अलग – अलग तरीके से मिशन चलाकर सेवा कर आम जन में आपसी भाईचारा बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

इसी को लेकर आज वतन फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने टीम के सदस्य के पिता स्वर्गीय सिराज पेंटर की पुण्यतिथि पर शीतल जल और मिल्क रोज पिलाकर सेवा की। महिला विंग से सुनीता मधुकर, मंजू गंगवाल, सुनीता गोमे, चंचल गौतम, कृष्णा गुप्ता , फिरोज खान, अमीन खान, कैलाश सिसोदिया, मुकेश जैन, महेश शर्मा, सीताराम चौधरी, उरूज़ हुसैन, जाकिर खान, टीपू सुल्तान आदि मौजूद रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !