Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मनु भाकर ने रचा इतिहास, एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली बनीं पहली भारतीय

नई दिल्ली / New Delhi : भारत की निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic 2024) में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। कुछ ही दिनों पहले 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में कांस्य पदक जीतने वाली मनु ने अब मिक्स्ड टीम इवेंट में अपने जोड़ीदार सरबजोत सिंह के साथ कांस्य पदक जीता है।

मनु भाकर एक ओलंपिक (Olympic) में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कोरियाई जोड़ीदार ओ ये जिन और ली वून्हो को 16-10 से मात दी है। कांस्य पदक वाले इस मैच में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन किया।

Manu Bhaker created history, became the first Indian to win 2 medals in the same Paris Olympics

मनु भाकर से पूर्व में ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो ही भारतीय खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीते हैं। सुशील कुमार ने 2008 और 2012 में कुश्ती में मेडल जीते थे। इसी तरह स्टार शटलर पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 में मेडल जीते हैं। लेकिन मनु भाकर पहलवान सुशील कुमार और शटलर पीवी सिंधु से इस मामले में आगे निकल गई हैं कि उन्होंने अपने दोनों मेडल एक ही ओलंपिक में जीते हैं।

यह भी पढ़ें: ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनी

#News #Delhi “ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनी”

ओलंपिक में पदक जीतने वाली मनु भाकर पहली महिला भारतीय खिलाड़ी बनी

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !