Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मीडियाकर्मी बने जन औषधि मित्र, 140 युवाओं ने भी ली शपथ

सवाई माधोपुर: जन औषधि की सस्ती व उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए मीडियाकर्मियों ने भी कमर कस ली है। जिला मुख्यालय पर सूचना केंद्र में गुरुवार को आयोजित जन औषधि मित्र पंजीयन कार्यक्रम में जिले के मीडियाकर्मियों ने जन औषधि को बढ़ावा देने की शपथ लेकर समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

 

Media personnel became Jan Aushadhi Mitra in sawai madhopur

 

 

मीडियाकर्मी अपने लेखन से समाज में जन औषधि की सस्ती व ब्रांडेड जेनेरिक दवाओं के प्रति अलख जगाएँगे ताकि लोग महंगी दवाओं के बजाय इन दवाओं को खरीदें और स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ ही इलाज का खर्च कम कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने की जबकि जिला पत्रकार विकास समिति के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बंशी भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य वक्ता पीएमबीआई के सीनियर मार्केटिंग ऑफिसर एवं स्टेट नोडल हेड दिव्यांशु शर्मा ने जन औषधि परियोजना की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया की जन औषधि की दवाएं डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप तैयार होती है, जो गुड़ मेन्यूफेक्चरिंग प्रेक्टिसेज यानी जीएमपी सर्टिफाई आती है।

 

 

 

 

 

शर्मा ने मीडियाकर्मियों से जन औषधि लेकर लोगों की भ्रांतियां दूर करने व अधिकाधिक केंद्र खुलवाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने केंद्र खोलने के लिए भारत सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद व इंसेंटिव की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन केंद्र संचालक चंदू शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने पीएमबीआई की ओर से आए लिंक के माध्यम से जन औषधि को बढ़ावा देने की शपथ ली तथा जन औषधि मित्र बनकर लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

कार्यक्रम में दोनों पत्रकार संगठनों से जुड़े मीडियाकर्मी व अन्य लोग मौजूद रहे जिनको जन औषधि केंद्र की और से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। पंजीयन कार्यक्रम के दौरान करीब 140 युवाओं ने लिंक के जरिए जन औषधि अपनाने व अन्य लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली तथा पीएमबीआई की ओर से जारी सर्टिफिकेट डाउनलोड किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !