Sunday , 6 September 2026
Breaking News

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 जेसीबी सहित 90 से अधिक वाहन जब्त

जयपुर: अ*वैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ राज्यभर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 4 जेसीबी सहित 90 से अधिक वाहन जब्त किये हैं। राज्य सरकार की अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है। प्रदेश में सर्वाधिक 35 कार्रवाई जयपुर वृत में की गई, जिसमें से 23 कार्रवाई एमई जयपुर की टीम ने की है। निदेशक माइंस दीपक तंवर ने बताया कि फील्ड अधिकारियों के साथ ही मुख्यालय द्वारा अ*वैध खनन, निर्गमन और भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 6 दलों का गठन कर बोर्डर व संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
Major action by Mineral Department in Jaipur
एक मार्च से 5 मार्च की अवधि के दौरान 110 प्रकरणों में एक करोड़ रुपए से शास्ति आरोपित करने के साथ ही 66 लाख 95 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है। राज्य में अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी सहित 23 वाहन जब्त कर संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किये गये हैं। विभागीय टीम ने गंगापुर, लिलोद, माण्डलगढ़, सलुम्बर, कोटरी, रेलमगरा, कुथाडा व नाथद्वारा में अ*वैध खनन गतिविधियों के 13 प्रकरणों में कार्रवाई की है, जिसमें अ*वैध खनन के 4, निर्गमन के 7, भण्डारण के 2 प्रकरण है। विभाग द्वारा 427 टन अ*वैध खनिज भण्डारण की जब्ती और 19 लाख से अधिक की राशि भी वसूल की गई है।
अजमेर में 2 डंपर, सावर में 2 ट्रैक्टर, मकराना में 2 वाहन, गोटन में एमई राकेश शेषमा की टीम ने बजरी का अ*वैध परिवहन करते 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, ब्यावर में एमई जगदीश मेहरावत की टीम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, नागौर में एमई जय प्रकाश गोदारा ने जायल में एक जेसीबी और लाइमस्टोन के 2 डंपर जब्त किये हैं। बीकानेर में 2, जैसलमेर में 1, गंगानगर में 2 और हनुमानगढ़ में 1 वाहन जब्त किया गया है।
इसी तरह से भीलवाड़ा एसएमई ओपी काबरा के अनुसार वृत में एक जेसीबी, 2 डंपर, 2 ट्रेक्टर और 1 बजरी ट्रक जहाजपुर, मांडलगढ़ क्षेत्र में जब्त किये गये हैं। जोधपुर के बोरुन्दा में एक डंपर बजरी, 2 डंपर मेसेनरी स्टोन का अ*वैध परिवहन करते हुए जब्त किये गये हैं। सोजत में 2 वाहन, पाली मेें एक, बालोतरा में अ*वैध बजरी परिवहन करते हुए एक डंपर और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पचपदरा थाने में सुपुर्द किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !