Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग चलाएगा हरि-वन वृक्षारोपण अभियान

प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में लगाए जाएंगे 1 लाख पौधे

जयपुर:- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेश के समस्त चिकित्सा संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली में वृद्धि की दृष्टि से “हरि-वन वृक्षारोपण अभियान” चलाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह के निर्देश पर संचालित होने वाले इस अभियान के तहत राज्य के चिकित्सा संस्थानों में लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा संस्थानों में बेहतर वातावरण, हरियाली, छाया एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण अभियान 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं इससे निचले स्तर के चिकित्सा संस्थानों में 5 तथा इससे उच्चतर चिकित्सा संस्थानों में 10 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार प्रदेशभर में करीब एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।
Medical department will run Hari-Van tree plantation campaign in Rajasthan
फलदार एवं छायादार पौधों का किया चयन:-
शुभ्रा सिंह ने बताया कि अभियान के लिए फलदार एवं छायादार वृक्षों का चयन किया गया है। इनमें नींबू, आंवला, बील, जामुन, अमरूद, अनार, आम, सीताफल, इमली, चीकू, शहतूत, संतरा, नाशपती जैसे फलदार एवं नीम, मीठा नीम, पीपल, बरगद, शीशम, देशी बबूल, गुलमोहर, करंज, सहजन, खेजड़ी जैसे छायादार वृक्ष शामिल हैं।
 
5 वर्ष तक रख-रखाव की जिम्मेदारी भी तय:-
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि पौधों की व्यवस्था वन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, मनरेगा द्वारा लगायी गयी नर्सरी, पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं दान-दाताओं के माध्यम से की जाएगी। पौधरोपण के बाद उसका 5 वर्ष तक रख-रखाव, पानी पिलाने एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान की ही होगी।
लगाए गए पौधों की वृद्धि की भी नियमित समीक्षा की जाएगी। एक अगस्त, 01 नवम्बर 2024 एवं 03 फरवरी 2025 को पौधों की प्रगति से निदेशालय को अवगत कराना होगा। संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए 11 चिकित्सा संस्थानों के हरिवन मित्र को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !