Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीएम मोदी के पास है 4 सोने की अंगूठी और 52 हजार 920 रुपए कैश 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मंगलवार को उन्होंने वाराणसी से लगातार तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने इलेक्शन कमीशन के सामने अपने संपत्ति का ब्योरा पेश किया। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 3 करोड़ 2 लाख 6 हजार 889 रुपये है।

 

PM Modi has 4 gold rings and Rs 52 thousand 920 in cash

 

 

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि 31 मार्च 2024 तक उनके पास 52 हजार 920 रुपये कैश थे, इसमें से 28 हजार रुपये उनके द्वारा चुनावी खर्च के लिए निकाले गए है। जबकि सेविंग अकाउंट, एफडी सहित तमाम डिपॉजिट 2.85 करोड़ रुपये है और 4 सोने की अंगूठी है । इसमें एसबीआई की गांधीनगर ब्रांच में खुले अकाउंट में 73 हजार 304 रुपये और चुनाव क्षेत्र वाराणसी स्थित एसबीआई के अकाउंट में 7 हजार रुपये जमा हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !