Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मीणा समाज सेवा संस्थान ने की अभद्र शब्दों वाले गीतों व लुगड़ी पर रोक लगाने की मांग

मीणा समाज सेवा संस्थान सवाई माधोपुर अध्यक्ष के नेतृत्व में मीना समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर जिले में सामाजिक ताने बाने को नुकसान पहुंचाने वाले बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में जिले में बढ़ते सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, कुछ लोकल गायकों द्वारा गानों में अभद्र व अश्लील शब्दों का प्रयोग कर मुख्य रूप से महिला वर्ग माताओं बहनों का अपमान कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रोक लगाने की मांग की है।

 

Meena Samaj Seva Sansthan demanded a ban on songs and pulp with abusive words

 

इसके साथ ही ज्ञापन में बताया कि कुछ कपड़ा व्यापारियों द्वारा लुगड़ी पर आई लव यू व आदिवासी महापुरूष बिरसा मुण्डा के नाम व फोटो प्रिन्ट कर बेचने से मीणा समाज में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में जिला मुख्यालय पर चलने वाले कोचिंग संस्थानों में पढ़ने आने वाली बालिकाओं को आवारा बदमाश लड़कों द्वारा छेड़ने, फब्तियां कसने की घटनाओें पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से सात दिवस में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आन्दोलन की बात कही गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !