Thursday , 23 July 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शांति भंग करने के आरोप में 6 आरोपी गिरफ्तारः- 

 

करण सिंह थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी ने रामस्वरुप पुत्र परसादी लाल निवासी वार्ड न. 9 सैनी कॉलोनी गंगापुर सिटी, हेमराज उर्फ हेमू पुत्र रामस्वरुप निवासी वार्ड न. 9 सैनी कॉलोनी गंगापुर सिटी, राजू उर्फ चूहा पुत्र रामस्वरुप निवासी वार्ड न. 9 सैनी कोलोय गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

 

इसी प्रकार गिर्राज प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना मानटाउन ने विकास मीना पुत्र हंसराज मीना निवासी तलावड़ा थाना सदर गंगापुर सिटी, मोहित शर्मा पुत्र राजीव कुमार शर्मा निवासी खिरनी थाना बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार रामावतार सहायक उपनिरीक्षक थाना चौथ का बरवाड़ा ने अलताव पुत्र जुम्मा खां  निवासी शिवाड़ थाना चौथ का बरवाड़ा को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

दर्ज मुकदमात के 2 आरोपी गिरफ्तारः-

 

हरिशंकर सहायक उपनिरीक्षक थाना बौंली ने हरजी गुर्जर पुत्र गोपीलाल निवासी गुडला नदी थाना बौंली को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना बौंली पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। इसी प्रकार राधेश्याम हैड कांस्टेबल थाना चौथ का बरवाड़ा ने बालमुकुन्द पुत्र बृजराज निवासी अजीतपुरा थाना रवांजना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध थाना चौथ का बरवाड़ा पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

Police arrested 8 accused in sawai madhopur

 

अवैध शराब बेचते 1 आरोपी गिरफ्तारः-

 

कमल प्रसाद सहायक उपनिरीक्षक थाना पीलौदा ने गोपाल पुत्र गंगाधर बैरवा निवासी शैवाला थाना पीलौदा जिला सवाई माधोपुर को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी ग्राम शैवाला में शराब बेचते हुए पाया गया जिस पर आरोपी से अनुज्ञापत्र मांगा तो कोई अनुज्ञापत्र नहीं होना बताया जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के जप्त कर धारा 19/54 एक्साइज एक्ट में थाना पीलौदा पर मामला दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !