Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एनिमिया, कुपोषण, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, स्वीप गतिविधियों के संबंध में बैठक हुई आयोजित

एनिमिया, कुपोषण, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने बताया कि आयरन की कमी के कारण बच्चों, किशोर-किशोरियों में एनिमिया रोग हो जाता है। इसके लिए आयरन युक्त भोजन, फोलिक एसिड, विटामिन सी के साथ पूरक आहार लेने से इस कमी की पूर्ति होती है। उन्होंने सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्र में जाने वाले बच्चों का हैल्थ चैकअप कराने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए।

 

उन्होंने इस दौरान बच्चों को एनिमिया, डायरिया, कोलेरा, बेरी-बेरी सहित अन्य बीमारी किस विटामिन, प्रोटीन या पानी की कमी से होती है इसकी जानकारी बच्चों को प्रार्थना के समय प्रदान की जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में बालकों को पिंक, किशोर-किशोरियों को ब्ल्यू टेबलेट देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ शौचालय साफ-सुथरे हो, वॉशवेसिन में साबुन हो, पेयजल टंकियों पर हाथ धोने के स्टेप्स का अंकन प्रत्येक विद्यालय में किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से जांच कर उन्हें पोषण युक्त भोजन प्रदान किया है। साथ ही प्रत्येक 3 माह व 6 माह में उनके स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें पोषण युक्त भोजन कराकर उन्हें सुपोषित बच्चों की श्रेणी में लाने की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने शक्ति दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों का भ्रमण कर सभी बच्चों की लम्बाई, वजन, नाखून, दांतों की सफाई, पोषण, एनिमिया, हाईजीन, बालों में सलीखे से कंघी, जूता पॉलिस, दर्पण आदि की जांच कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

 

सभी संस्था प्रधान नारको कोर्डिनेशन सेन्टर के निर्देशों की पालनार्थ विद्यालय की 200 मीटर परिधि में तम्बाकू, गुटखा, शराब आदि मादक पदार्थो से संबंधित सामग्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में जहां बच्चे बैठकर मिड-डे मील खाते हैं, दूध पीते है वहां पर हैल्दी न्यूट्रीशन से संबंधित पेंटिंग जिनमें बच्चे दूध पीते, खाना खाते हो बनाई जाए। उन्होंने मिड-डे मील में आयरन, विटामिन, प्रोटीन युक्त भोजन बच्चों को देने, प्रतिदिन कक्षा आठवीं तक के बच्चों को मीठा दूध पिलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में बच्चों के पोषण हेतु न्यूट्री गार्डन विकसित किए जाए।

 

Meeting held regarding anemia, malnutrition, International Women's Day, sweep activities

 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस:- जिला कलेक्टर ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किशोरियों एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति, विज्ञान, खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट या उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली महिलाओं की प्रेरणा दायक लघु फिल्मे दिखाई जाए तथा उनको हाईजीन एवं बेहतर स्वास्थ्य आदि की जानकारी भी प्रदान की जाए।

 

स्वीप गतिविधियां:- जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी, विद्यालयों, अस्पतालों में भारत निर्वाचन आयोग के लॉगों, वोटर हैल्प लाईन एप, सक्षम एप, सुविधा एप आदि से संबंधित जानकारी देने वाले फ्लैक्स लगाए जाए। इसके साथ-साथ स्कूलों, महाविद्यालयों में स्वीप गतिविधियां आयोजित कर जिले के प्रत्येक मतदाता को लोकसभा चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाए।

 

इसके साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया, फेसबुक, ट्वीटर, इंटाग्राम आदि पर स्वीप गतिविधियों के फोटो, विडियों के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के एप्स आदि की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाए। बैठक में स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, सहायक निदेशक कालूराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !