Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सफाई व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर आयुक्त ने संबंधित एसआई को थमाया नोटिस

अन्नपूर्णा रसोई और निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण कर बेहतर कार्य के दिए निर्देश

नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीना ने आज गुरुवार को पुराने शहर और आलनपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त ने आलनपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा है।
नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर गुरुवार को नगर परिषद टीम के साथ पुराने शहर के अंसारी मोहल्ला, मिर्जा मोहल्ला, ठठेरा कुंड, राजबाग, पुरानी अनाज मंडी, आलनपुर एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा गया।

 

इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर कचरे का उचित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कुछ जगहों पर सफाई व्यवस्था में अनियमितता पाए जाने पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए तथा संबंधित शाखा के स्वास्थ्य निरीक्षक केसरलाल वर्मा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान आमजन से संवाद कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए गए।

 

On finding irregularities in the cleaning system, the Commissioner served notice to the concerned SI

 

उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था के अतिरिक्त शहर में खंडार बस स्टैंड के नजदीक स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई एवं आश्रय स्थल का भी औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, टोकन काउंटर एवं भोजन की गुणवत्ता को जांचा गया तथा रसोई में मौजूद लाभार्थियों से बात कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। साथ ही आश्रय स्थल पर दैनिक रजिस्टर, बिस्तर एवं सफाई व्यवस्था को जांचा गया तथा बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान हम्मीर ब्रिज के नीचे नगर परिषद द्वारा बनवाए जा रहे निर्माणाधीन नाले का भी निरीक्षण कर फीडबैक लिया गया तथा संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं को जांच कर रोजाना मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीना, कनिष्ठ अभियंता रेणु मीना एवं अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !