Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पोस्ट ऑफिस में 72 लाख रुपये ग*बन का मामला, पहुंची CBI टीम

जयपुर: नागौर के मेड़ता रोड स्थित पोस्ट ऑफिस में 72 लाख 36 हजार 44 रुपए की राशि के ग*बन का मामला सामने आया है। मामले में गत सोमवार को सीबीआई टीम मेड़ता रोड पहुंची है। इस संबंध में डाक अधीक्षक नागौर ने उप डाकपाल मेहरूदीन के खिलाफ जोधपुर सीबीआई में मामला दर्ज करवाया था।

 

Nagaur Post office News, the CBI team arrived

 

 

 

सीबीआई टीम ने पीड़ित खाताधारकों से पूछताछ के साथ मामले की जांच की है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मेड़ता रोड पोस्ट ऑफिस में 27 खाताधारकों के उपडाकपाल मेहरूदीन ने 2 अगस्त 2022 से 19 अप्रैल 2024 तक 62 लाख 22 हजार 44 का ग*बन कर लिया और अस्थाई रूप से 10 लाख 14 हजार की हेराफेरी भी की।

 

72 लाख से अधिक का गबन का मामला:

जानकारी के अनुसार कुल 72 लाख 36 हजार 44 का गबन सामने आया था। आरोपी ने खाताधारकों की ओर से जमा सौर निकासी राशि की पासबुक में तो एंट्री कर दी थी, लेकिन खाताधारक के खाते में रकम का कोई उल्लेख नहीं किया था। उप डाकपाल ने फ*र्जी निकासी प्रपत्र तैयार कर राशि का ग*बन किया था।

 

 

 

पास बुक में दर्ज है राशि लेकिन खाते से है गायब:

मई माह में मामला उजागर होने के बाद जांच में यह भी सामने आया था कि जब खाताधारक भुगतान के लिए डाकघर गए तो सं*दिग्ध लोकसेवक उपडाकपाल ने ब्याज की राशि जोड़कर जमा राशि को बढ़ा दिया था। इस तरह से उप डाकपाल मेहरुद्दीन सरकारी पैसे का अस्थायी रूप से गलत तरीके से दुरूपयोग करता रहा। इस संबध में डाक अधीक्षक नागौर रामअवतार सोनी द्वारा जोधपुर सीबीआई में मामला दर्ज करवाया गया था।

 

 

सीबीआई टीम ने जुटाए सबूत:

सीबीआई ने मामला दर्ज कर जांच निरीक्षक मदनलाल बेनीवाल को सौंपी है। मेड़ता रोड पोस्ट ऑफिस में सब पोस्टमास्टर द्वारा किए गए लाखों रुपए के घो*टाले मामले में आज सीबीआई टीम जोधपुर एसीबी ब्रांच इंस्पेक्टर मदनलाल बेनीवाल के नेतृत्व में मेड़ता रोड पहुंची।

 

सीबीआई की यह टीम इन दिनों में 26 उपभोक्ताओं से पूछताछ कर आरोपी सब पोस्टमास्टर मेहरुद्दीन के खिलाफ सबूत जुटाये। नागौर पोस्ट ऑफिस अधीक्षक राम अवतार सोनी ने अधीनस्थ कर्मचारी मेड़ता रोड सब पोस्टमास्टर मेहरुद्दीन के खिलाफ जोधपुर सीबीआई में मामला दर्ज कराया था। मेड़ता रोड पोस्ट ऑफिस में 21 से अधिक खाताधारकों के बचत खाते से 70 लाख से अधिक की राशि का ग*बन किया गया था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !