Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नया भारत, संकल्पित भारत प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, सवाई माधोपुर द्वारा आदर्श माध्यमिक विद्या मंदिर की महाराणा प्रताप स्टेडियम भगवतगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय  “आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नया भारत, संकल्पित भारत, सशक्त भारत” प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत भगवतगढ़ के सरपंच केदार मल गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रजमोहन मीणा आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक कन्हैया लाल शर्मा इत्यादि गणमान्य उपस्थित थे।
अतिथियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी में पैनलों के माध्यम से विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी को उपयोगी बताया गया।  प्रदर्शनी कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयुष विभाग भगवतगढ़ के चिकित्सा अधिकारी मीठा लाल मीणा ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए कोविड-19 वायरस से बचाव, रखी जाने वाली सावधानियों के साथ डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी भी दी।
New India, Conceptual India Exhibition inaugurated under Amrit Mahotsav of Independence in sawai madhopur
साथ ही आयुर्वेदिक विभाग द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का उठाने संबंधी जानकारी देते हुए योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने संबंधी योगाभ्यास करने का संदेश दिया।  कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता हेमराज मीणा द्वारा संदर्भ वक्ता के रूप में बोलते हुए आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व पर विस्तार से जानकारी देकर उपस्थित छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा द्वारा कहा कि इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आजादी का अमृत महोत्सव एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पेनलों के माध्यमों से जानकारी दी जा रही है जो विद्यालय के बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी साथ ही उन्होंने विभागीय जानकारी दी। चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। अवलोकन के बाद छात्र-छात्राओं के बीच आजादी के अमृत महोत्सव पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदर्शनी में दी गई जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे गई प्रश्नों का सही जवाब देने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को ब्यूरो की ओर से मंचासीन अतिथियों के हाथों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित कराया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !