Monday , 8 June 2026
Breaking News

“रासायनिक उर्वरक” भारतीय कृषि के लिए वरदान या प्रतिबंध विषय पर आयोजित हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय की आठवीं वर्षगांठ (1 मार्च 2022) के सम्बन्ध में आज शुक्रवार को संग्रहालय में ‘‘रासायनिक उर्वरक” भारतीय कृषि के लिए वरदान या प्रतिबंध विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत लगभग 80 छात्र एवं छात्राओं ने निःशुल्क पंजीकरण कराया एवं प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

 

सर्वप्रथम संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी सुस्मिता नामाता ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के सम्बन्ध में एवं उनके नियमों के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में दो चरण थे। पहले चरण में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (MCQ) टेस्ट हुआ, जिसमें से दूसरे चरण के लिए 6 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसी दौरान संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने दूसरे चरण के लिए चयनित 6 प्रतिभागियों को मंच पर आमंत्रित किया एवं वाद-विवाद के विषय की विस्तृत जानकारी दी।

 

 

Debate competition organized on the topic Chemical Fertilizers for Indian Agriculture in sawai madhopur

 

इस प्रतियोगिता हेतु आमंत्रित निर्णायक नूपुर शर्मा वैज्ञानिक कृषि विज्ञानं केंद्र सवाई माधोपुर एवं संग्रहालय से डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा वैज्ञानिक-सी ने सभी प्रतिभागियों सेे ‘‘रासायनिक उर्वरक” भारतीय कृषि के लिए वरदान या प्रतिबंध” विषय पर तय समय सीमा में उनके विचार सुने एवं प्रतिभागियों से भारतीय कृषि में रासायनिक उर्वरक एवं जैविक खाद के उपयोग से नुकसान और फायदे के पक्ष-विपक्ष के सम्बन्ध में प्रश्न पूछे गए।

 

कार्यक्रम के दौरान ऑडियंस से भी प्रश्न पूछे गए तथा उन्हें पुरस्कार भी प्रदान किये गए। अन्त में निर्णायक मण्डल ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किये एवं विजेताओं की घोषणा की। वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को संग्रहालय की आठवीं वर्षगांठ 1 मार्च 2022 के अवसर पर आयोजित समारोह में आकर्षक पुरस्कार वितरित किये जाने की घोषणा की गयी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !