Sunday , 7 June 2026
Breaking News

12 मई को सम्पूर्ण राजस्थान में रहेगा अहिंसा दिवस

राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग जयपुर की अधिसूचना के तहत सम्पूर्ण राजस्थान में 12 मई 2022 गुरुवार को श्रमण संघीय आचार्य देवेन्द्र मुनि के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में अगता (अहिंसा-दिवस) रहेगा। प्रदेश में अहिंसा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए पशुवध,
मुर्गा-मीट, मांस, मछली, क्रय-विक्रय की समस्त दुकानें और बूचड़खानों के संचालन पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।

 

राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों और स्वास्थ्य निरीक्षकों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में मांस और मछली की दुकानों पर नजर रखें। इस संबंध में मांस विक्रेताओं को भी अवगत कराएं की आदेश का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

Non-violence day will be observed in entire Rajasthan on May 12 in rajasthan

 

समग्र जैन युवा परिषद् के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि आचार्य देवेन्द्र मुनि सकल जैन समाज के प्रथम संत है जिनकी स्मृति में सरकार द्वारा यह आदेश पारित किया गया है। इस वर्ष आचार्य देवेन्द्र मुनि का 23 वां स्वर्गारोहण दिवस है। मूलत: उदयपुर शहर के वर्डिया कुल में जन्में आचार्य देवेन्द्र मुनि ने मात्र 9 वर्ष की अल्पायु में जैन भागवती दीक्षा अंगीकार कर 400 से अधिक पुस्तकों का लेखन – संपादन कर नव कीर्तिमान स्थापित किया।

 

देश भर में सात दशकों तक पदयात्रा करके लाखों मनुष्यों को व्यसन मुक्त बनाया। देवेन्द्र मुनि ने श्रमण संघ के 1200 से अधिक साधु-साध्वी समुदाय के आचार्य बनकर उदयपुर का नाम रोशन किया था। ज्ञात रहें कि सन् 1999 को कालधर्म को प्राप्त हुए इस संत का स्मारक उदयपुर में ही ‘देवेन्द्र धाम’ के नाम से विश्रुत है

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

JEE Student Uttar Pradesh Kota News 04 June 26 - Vikalp Times

कोटा में कोचिंग छात्र ने की आत्मह*त्या, पीजी के कमरे में फंदे से लटका मिला श*व

कोटा: Kota में कोचिंग (Coaching City Kota) छात्रों से जुड़ी एक और दुखद घटना सामने …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !