Thursday , 22 October 2026
Breaking News

ओडिशा के बालासोर में हुआ ट्रेन हादसा, 238 लोगों की हुई मौत, एक हजार से अधिक यात्री घायल

ओडिशा के बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास गत शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे ट्रेन हादसा हुआ है। ट्रेन हादसे में 238 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में करीब एक हजार से अधिक यात्री घायल हुए है।

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

 

 

 

रेलवे के अनुसार 650 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। रेल हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

 

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना को देखते हुए एक दिन के राजकीय शोक का आदेश दिया है।

 

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस भीषण हादसे पर दुख ज़ाहिर कर चुके हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से लेकर कई आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

 

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

 

ट्रेन हादसे के बाद टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफ़े की मांग भी की है।

 

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

इस तरह हुआ हादसा : –

इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चेन्नई की ओर जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर कर नज़दीक के ट्रैक पर जा गिरे, जहां से बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस जा रही थी।

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

अख़बार ने दक्षिण पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि कोरोमंडल ट्रेन के बोगी नंबर बी2 से बी9, ए1 से ए2, बी1 और इंजन हादसे का शिकार हुए हैं। वहीं ट्रेन नंबर 12864 (यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस) की एक जनरल बोगी को नुक़सान पहुंचा है। जनरल बोगी और बोगी नंबर 2 पीछे की तरफ से पटरी से उतरी हैं।

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने अख़बार को बताया है कि बहनागा बाज़ार रेलवे स्टेशन से गुज़रते हुए शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे। ये डिब्बे साथ के ट्रैक से गुज़र रही हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन से जा टकराए। इसके बाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के भी तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

odisha train accident yashvantpur howrah express derailed collided with coromandel express national news

सूत्रों ने अख़बार को बताया है कि बहनागा बाज़ार स्टेशन पर चार रेलवे ट्रैक हैं। एक लूप ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी। दो मुख्य लाइनों पर आमने-सामने से दो ट्रेनों को पास करना था।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुआवजे का किया ऐलान:-

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने हादसे को लेकर गहरा दु:ख जताया है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हादसे को लेकर बातचीत की। हादसे में जान गवाने वाले लोगों के परिवार को 2 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जान गवाने वाले लोगों के परिवार को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 2 लाख रुपए व चोट लगने वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

 

ममता, राहुल ने जताया दु:ख, कार्यकर्ताओं से मदद की अपील:-

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दु:ख जताते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा – हम ओडिशा सरकार की मदद के लिए 5-6 सदस्यों की टीम मौके पर भेज रहे हैं।

 

वहीं राहुल और प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दु:ख जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से रेस्क्यू में मदद करने की अपील की है।

(सोर्स – बीबीसी न्यूज हिन्दी, ANI, दैनिक भास्कर)

 

AL Bayan Public School Sawai Madhopur

 

 

अब सवाई माधोपुर में भी कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है कोटा का अल बयान पब्लिक स्कूल।

AL Bayan Public School Sawai Madhopur
(A Franchisee Of ABPS, KOTA)

Admission Open 2023-2024

PLAYGROUP । NURSERY । LKG । UKG

Add – Behind Aakashwani, Masjid Gali, Sawai Madhopur

For More Information – 7340375065 । 9530208000

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !