Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीड़ितों को 2 लाख 25 हजार रूपये की प्रतिकर राशि प्रदान करने के आदेश

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई के तत्वाधान में गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अतुल कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में पीड़ितों को प्रतिकर दिलाने के लिए जिला प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण के साथ बैठक आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित प्रतिकर स्कीम एवं महिलाओं के लिए संचालित नालसा योजना 2018 के अन्तर्गत विभिन्न न्यायालयों एवं थानाधिकारियों से प्राप्त आपराधिक प्रकरणों के 3 प्रार्थना पत्र प्रतिकर हेतु लंबित थे। जिसमें समिति द्वारा सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला को अंतरिम स्तर के एक प्रार्थना पत्र में सर्वसम्मति से 1 लाख 25 हजार रूपये तथा दुष्कर्म से पीड़ित महिला को एक लाख रुपए इस प्रकार दो प्रार्थना पत्रों में कुल 2 लाख 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रतिकर के रूप में प्रदान करने के आदेश दिए। साथ ही राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अतुल कुमार सक्सैना जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर गठित अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कारागृह सवाई माधोपुर एवं उपकारागृह गंगापुर सिटी में न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध बंदीयान के संबंध में प्रगति रिपोर्ट एवं समीक्षा की गई तथा बंदीयान के जमानत प्रार्थना पत्रों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

 

Order to provide compensation amount of Rs 2 lakh 25 thousand to the victims

 

साथ ही निः शुल्क विधिक सहायता के तहत प्रकरणों में पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्तागण को मानदेय फीस के भुगतान के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया तथा जेलों के निर्माण हेतु निर्धारित मापदण्डों को पूरा करने के लिए गठित जेल एम्पावर्ड कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों व क्रियाकलापों की मोनेटरिंग हेतु मोनेटरिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय सुशील कुमार पाराशर, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पंकज नरूका, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. न्यायालय पल्लवी शर्मा, अपर सेशन न्यायाधीश भावना भार्गव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीना, जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर डॉ. खुशाल यादव, पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ममता गुप्ता, जेलर जिला कारागृह सवाई माधोपुर जसवन्त सिंह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीदास सिंह, लोक अभियोजक सवाई माधोपुर जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !