Saturday , 5 September 2026
Breaking News

एफसीआई के खरीद केंद्र सवाई माधोपुर में गेंहू खरीद का कार्य प्रारम्भ

रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य के तहत भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय कोटा के अंतर्गत एफसीआई के खरीद केंद्र सवाई माधोपुर में गेंहू खरीद कार्य प्रारम्भ किया गया। प्रबंधक जनसम्पर्क एम. श्रुति ने बताया कि गुरूवार को सवाई माधोपुर खरीद केंद्र पर कृषक राम निवास का गेंहू खरीदा गया। इस दौरान मण्डल किस्म निरीक्षक आशीष विजय, भुगतान प्रभारी सुरेश कुमार, प्रबन्धक आगार रमेश चंद, प्रबन्धक आगार रूप चंद मीना, प्रबन्धक गुण नियंत्रण चेतराज सहित मण्डी कर्मचारी, व्यापारी एवं कृषक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय कोटा के अंतर्गत खरीद केंद्र सवाई माधोपुर के अलावा झालावाड़, बारां, कोटा जिले में एफ़सीआई एवं खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद कार्य प्रारम्भ  किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक 190 किसानों को उनकी उपज  1502 एमटी का समय पर भुगतान कर दिया गया है।

 

Wheat procurement work started at FCI procurement center Sawai Madhopur

 

उन्होंने बताया कि इस बार रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य गेंहू खरीद कार्य 10 मार्च से प्रारम्भ हो चुका है जो 30 जून, 2024 तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 20 जनवरी, 2024 से प्रारंभ कर दी गयी थी जो 25 जून, 2024 तक अनवरत रूप से जारी रहेगी। अभी तक 25 हजार 276 किसानो ने खरीद के लिए पंजीकरण करवा लिया है। इस वर्ष गेंहू का समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा 2 हजार 275 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है जिसके उपर 125 रूपये प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया है। इस प्रकार किसानो को प्रति क्विंटल 2 हजार 400 रूपये का भुगतान भारतीय खाद्य निगम द्वारा 48 घंटो में उनके जन आधार लिंक खाते में जमा करवा दिया जाएगा। इस वर्ष भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय कोटा के अधीन राजस्व जिला कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड एवं सवाई माधोपुर में भारतीय खाद्य निगम को 35 केन्द्र तथा राज्य व अन्य केन्द्रीय एजेंसियों को 124 केन्द्र आवंटित किए है जिनमे समर्थन मूल्य गेंहू खरीद कार्य किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !