Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अभिभावक अपने बच्चों को सुसंस्कारीत शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें -शर्मा

अंग्रेजी माध्यम के नाम पर हम भारतीय संस्कृति को खत्म करने में लगे हुए हैं, जबकि हिंदी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले भी ऊंचे ओहदों पर पहुंचते है। यह बात वरिष्ठ पत्रकार एवं आईएफडब्ल्यूजे संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने विद्या भारती एवं भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित कैलाशनाथ द्विवेदी प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में कही।

 

 

Parents should pay special attention to providing cultured education to their children - Rajesh Sharma

 

 

शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी की होड़ में लोग इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बड़ावा दे रहे हैं, लेकिन उन संस्थानों में भारतीय संस्कृति का कोई स्थान नहीं है, जबकि विद्या मंदिर स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम के साथ – साथ सुसंस्कारित शिक्षा भी दी जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को सुसंस्कारीत शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा भारती गंगापुर सिटी के मनमोहन दाधीच ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्या भारती और भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्या मंदिर स्कूलों के बारे में जानकारी दी। साथ ही 76वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

 

 

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेकृष्ण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व मुख्यअतिथि राजेश शर्मा ने ध्वज फहराया और राष्ट्र गान के बाद मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय के भैया – बहनों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए सामूहिक गान, कविता पाठ आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रारंभ में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का परिचय कराया जबकि कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय समिति के व्यवस्थापक सुरेश गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य विमला राठौड़ द्वारा किया गया किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार हरक चंद जैन, विद्यालय प्रबंध समिति के शंकर लाल सैनी, रामबाबू गर्ग, मुरली धर मालाकार, यशपाल ट्टीकिवाल, संजय पांडे सहित विद्यालय स्टाफ के दामोदर शर्मा, महेश सैन, लटूर लाल, तुलसी राम, हेमलता गुप्ता, धनेश्वरी, बच्ची शर्मा, विजय लक्ष्मी, रूपा गोयल, लक्ष्मी नामा एवं अभिभावक मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !