Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वीरु बागरिया हत्याकाण्ड का एक और आरोपी गिरफ्तार

मानटाउन थाना पुलिस ने वीरु बागरिया हत्याकाण्ड के एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी लखन पुत्र संजय उर्फ टप्पा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार राकेश कुमार राजौरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त शहर
सवाई माधोपुर राजवीर सिंह के सुपरविजन में पुलिस थाना मानटाउन इलाके में गत 18 मार्च 2022 को सांय वीरु बागरिया उर्फ पीरु कीर पुत्र किशोर निवासी ज्योति नगर जटवाडा खुर्द सवाई माधोपुर के साथ मारपीट कर हत्या करने के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना मानटाउन से एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

 

 

Police arrested another accused of Veeru Bagaria murder case in sawai madhopur

 

 

गठीत टीम द्वारा हत्या के वांछित आरोपी लखन पुत्र संजय उर्फ टप्पा निवासी हम्मीर पुल कच्ची बस्ती, हरिजन बस्ती, खैरदा सवाई माधोपुर को तलाश कर पकड़कर थाना लाया गया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

 

 

उल्लेखनीय है की आरोपी लखन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर धूलण्डी के दिन शाम को खैरदा में चौथ का बरवाड़ा रोड़ तथा रेलवे पटरी के बीच वीरु बागरिया के ऊपर लाठी-सरियों व तलवार से हमला कर घायल कर दिया था, जिसको सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर से गंभीर हालात होने के कारण जयपुर रैफर कर दिया गया था। जिसे सवाई माधोपुर से जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सुनील कुमार थानाधिकारी थाना मानटाउन, महेन्द्र सिंह कांस्टेबल एवं शैतान सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !