Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

राजस्थान यूनिवर्सिटी में इंद्र मेघवाल के लिए चल रहे विरोध प्रदर्शन को पॉपुलर फ्रंट ने दिया समर्थन

जयपुर:- राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन का पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राजस्थान ने समर्थन किया है। पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने गत 15 अगस्त को अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। मोहम्मद आसिफ ने सभी छात्र संगठनों व उनके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के गांव सुराणा में सरस्वती बाल विद्या मंदिर के 9 साल के मासूम दलित छात्र इंद्र कुमार मेघवाल की मटके से पानी पीने मात्र पर गंभीर पिटाई की जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि जहां एक और हमारा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, वही हमारे देश में एक दलित छात्र की सिर्फ पानी पीने पर हत्या कर देना एक बेहद शर्मनाक घटना है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी हमारा देश मनुवादी विचार धाराओं से जकड़ा हुआ है।

 

Popular Front supported the ongoing protest for Indra Meghwal in Rajasthan University Jaipur

 

जिसके कारण देश के दलित, आदिवासी, मुस्लिम व अन्य पसमांदा तबकों पर जुल्म और अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। देश के संविधान को चैलेंज करते हुए देश के गद्दारों ने मनुवादी संविधान तैयार किया है। इस देश के तमाम दलित, आदिवासी, मुस्लिम व अन्य वंचित तबकों को ऐसी ताकतों से आजादी के लिए मिलकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

 

पॉपुलर फ्रंट देश में लम्बे समय से ऐसी सभी ताकतों के खिलाफ लड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में सभी छात्र संगठनो ने जमकर नारेबाजी की और मनुस्मृती की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। दोषी अध्यापक छैलसिंह के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की गई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !