Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

भारी वाहनों का टैक्स 15 मार्च तक करवाएं जमा, नहीं तो होगी कार्रवाई

सवाई माधोपुर: परिवहन विभाग द्वारा भारी वाहनों का अग्रिम कर जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी पी.आर. मीना ने जिला परिवहन कार्यालय के क्षेत्राधिकार में संवालित सभी भार वाहनों (ट्रक, ट्रेलर) के स्वामियों को सूचित किया है कि जिन वाहन स्वामियों ने उनके वाहनों का कर 15 मार्च तक वाहन 4.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा नहीं करवाया उनके खिलाफ अभियान चलाकर वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।

 

Pay the tax for heavy vehicles by March 15 in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि वाहन मालिक अपने भार वाहनों ट्रक ट्रेलर का टैक्स 15 मार्च, 2025 से पहले वाहन 4.0 पर ऑनलाइन जमा करवाएं। ऑनलाइन टैक्स जमा करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला परिवहन कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों से मिलकर तुरंत समस्या का समाधान करवाएं ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

 

 

 

अगर वाहन स्वामी 15 मार्च के बाद टैक्स जमा करवाता है तो टैक्स पर पैनल्टी लग जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामी टैक्स पर पैनल्टी से बचने के लिए 15 मार्च 2025 से पहले ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा करवाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !