Sunday , 7 June 2026
Breaking News

क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने की मांग

क्षत-विक्षत शहर की सड़कों और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर बुधवार को गंगापुर की आम जनता ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक और विधायक को ज्ञापन दिया और समस्या समाधान की मांग की। ताकि शहरवासियों की जिंदगी सुगम हो सके।

People demand to fix damaged roads in Gangapur Sawai Madhopur

सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर सरिता बंसल ने बताया कि करीब 7 महीनों से रोड़ का हाल – बेहाल है। जिसकी वजह से शहर की आम जनता बुरी तरह से त्रस्त हैं। सभी प्रशासन, पार्षद, नगरपरिषद और सभी पार्टी के नेता बहुत ही भली भांति तरीके से देख रहे है। रोजमर्रा की जिंदगी में अपने कार्यों के लिए आते जाते हुए शहरवासी बहुत ही परेशान हैं और दुखी भी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरकिशन भारद्वाज ने बताया कि शहर में इन दिनों बाजार और चारों तरफ पानी भराव की बहुत बड़ी समस्या है। जिसकी वजह से आवागमन में बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। अधिकांश कॉलोनियों में तो सफाईकर्मी भी नहीं आते हैं। जिसकी वजह से सभी कॉलोनीवासी परेशानी का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द टूटी हुई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराकर एवं सीवरेज लाइन के वर्क को पूरा करवाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
ज्ञापन देने वालों में डॉ. मिथिलेश शर्मा, दीप्ति खंडेलवाल, अशोक अग्रवाल, मनीष बंसल, विजेंद्र सैनी, उद्देश्य गुप्ता, सीताराम धाकड़ और सार्थक फाउंडेशन कि टीम के सदस्यों के साथ आमजन भी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !