Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रणथंभौर वन क्षेत्र में चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार एवं चोरी का सामान किया बरामद

गत दिनों रणथंभौर वन क्षेत्र में हुई चोरी की घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी राजेश सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देशानुसार कृष्णा सामरिया वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में अपराधियों की धरपकड़ एवं चोरी की बरामदगी एवं अज्ञात मुल्जिमान की तलाश हेतु चन्द्रभान सिंह थानाधिकारी थाना कोतवाली के नेतृत्व में टीमें गठित कर तलाश की गई।

 

 

 

तलाशी के दौरान रणथंभौर वन क्षेत्र में चोरी करने वाले अफजल पुत्र गफ्फार निवासी सोप जिला टोंक, बंटी पुत्र प्रभूदयाल निवासी आदर्श नगर मानटाउन एवं शकील उर्फ माया पुत्र बसरूद्दीन निवासी नीम चौकी शहर सवाई माधोपुर को प्रकरण संख्या 324/2021 में गिरफ्तार किया गया।

 

police arrested 3 accused of theft in Ranthambore forest area and stolen goods recovered

 

साथ ही आरोपियों के कब्जे से रणथंभौर वन क्षेत्र से चोरी की गई केबल (डोरी) जप्त की गई एवं अन्य चोरी गये सामानों के संबंध में आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

 

 

उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपी रणथंभौर वन क्षेत्र में सुनसान जगह पर जाकर अपने साथियों को दूरी पर खड़ा कर निगरानी करवाते है एवं एक व्यक्ति वन क्षेत्र से केबल व अन्य इलैक्ट्रिक सामान चोरी करके लाकर उसे साथ ले जाते है।

 

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चन्द्रभान सिंह थानाधिकारी, जितेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक, मुकेश कुमार हैड कांस्टेबल, विजय कांस्टेबल, केदार कांस्टेबल, विजेन्द्र कांस्टेबल एवं कन्हैयालाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !