Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अवैध बजरी से भरी हुई बिना नंबर की एक ट्रैक्टर- ट्रॉली की जब्त

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी हुई बिना नंबर की एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की है। एसपी राजेश सिंह ने बताया की जिले में अवैध बजरी खनन/परिवहन/भण्डारण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

 

 

 

जिसकी निरन्तरता में राकेश राजौरा वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के निकट सुपरविजन में टीनू सोगरवाल उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना चौथ का बरवाड़ा के नेतृत्व में गठित टीम को ग्राम बिंजारी से एकड़ा की तरफ बजरी के ट्रैक्टर -ट्रॉली जाने की सूचना मिली।

 

 

जिस पर कार्यवाही करते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व मेंअम्बालाल सहायक उपनिरीक्षक, महेन्द्र कुमार कांस्टेबल और कृष्ण कुमार कांस्टेबल बिंजारी मोड़ पर पहुंचकर नाकाबंदी की।

 

 

A tractor - trolley loaded with illegal gravel confiscated in sawai madhopur

 

नाकाबन्दी के दौरान ग्राम बिंजारी से एकड़ा की तरफ कच्चे रास्ते पर बिना नंबरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जाप्ता की मदद से पकड़ा। चालक बावर्दी पुलिस व पुलिस वाहन को देखकर मौके से फरार हो गया। बिना नंबरी ट्रैक्टर मय बिना नंबरी ट्रॉली में अवैध बजरी भरी हुई थी।

 

 

 

जिसको मौके से जब्त कर थाना परिसर में लाकर खड़ी करवाई। अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के खिलाफ अवैध बजरी खनन/परिवहन के संबंध में मुकदमा नंबर 259/2021 धारा 379 आईपीसी व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !