Thursday , 23 April 2026
Breaking News

काले शीशे वाले वाहन व बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्व पुलिस का अभियान, 131 वाहनों के काटे चालान 

सवाई माधोपुर:- जिला पुलिस द्वारा काले शीशे वाले वाहन व बिना नम्बरी वाहनों के विरूद्व एक दिवसीय अभियान चलाया गया। पुलिस ने इस अभियान के तहत 131 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान काटे है। दरअसल यह अभियान जिला पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाने के उद्देश से और आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली दिनेश कुमार यादव के सुपरविजन में समस्त वृताधिकारियों के नेतृत्व में जिले के समस्त थानाधिकारीयों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में अलग- अलग टीम बनाकर चौपहियां और दुपहिया वाहनों यह कार्रवाई की गई है।

 

 

Police campaign against vehicles with black glass and without number, challan issued for 131 vehicles in sawai madhopur

 

 

 

पुलिस ने बताया कि चौपहियां और दुपहिया वाहनों में ब्लेक फिल्म लगा कर चलाने वाले तथा बिना नम्बरी चौपहिया/दोपहिया वाहनों के विरुद्व जिले में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान काली फिल्म लगे 98 चौपहिया वाहन बिना नम्बरी 33 वाहन कुल 131 दुपहिया और चौपहिया वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही की गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Ramgarh pachwara lalsot dausa police news 22 April 26

शादी से लौटे युवक ने किया सु*साइड, पेड़ पर फं*दा लगाकर दी जा*न

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के लालसोट के रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा …

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

Flight cancelled due to technical problem in jaipur

तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट रद्द, यात्रियों को लगा झटका

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) से नवी मुंबई (Navi Mumbai Airport) जाने वाली इंडिगो (IndiGo) …

Elder Woman Jungle Jewellery Alwar Police News 22 April 26

घर से कि*डनैप, जंगल में मिली महिला, 8 लाख की ज्वेलरी लू*टी

अलवर: अलवर (Alwar) जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के कि*डनैप और …

14 marriage halls in Karauli have been issued a 48-hour ultimatum over pending taxes of Rs 1.25 crore.

करौली में 14 मैरिज हॉल को 48 घंटे का अल्टीमेटम, 1.25 करोड़ टैक्स बकाया

करौली: करौली (Karauli) में नगर परिषद ने 14 मैरिज0 गार्डन और पैलेस संचालकों के खिलाफ …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !