Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गंगापुर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा

कर्नल बैंसला की भव्य यात्रा एवं गुर्जर समाज की विशाल जनसभा 23 अगस्त को

 

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अस्थि विसर्जन कलश यात्रा को लेकर गुर्जर समाज की बैठक जयपुर रोड़ हिंगोटिया स्थित देवनारायण मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमें गंगापुर सिटी एवं बामनवास क्षेत्र के गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। इसकी तैयारियों को लेकर गुर्जर समाज गंगापुर सिटी व बामनवास के लोगों ने बैठक में समाज के पंच पटेलों द्वारा चर्चा कर रूपरेखा तैयार की तथा सभी को अलग – अलग जिम्मेदारी सौंपी। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि कलश यात्रा राजस्थान प्रदेश में निकली जा रही हैं। जिसके तहत स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि कलश यात्रा 23 अगस्त को गंगापुर सिटी पहुंचेगी जिसको लेकर कर्नल बैंसला के अंतिम दर्शनों के लिए यात्रा निकाली जा रही हैं।

 

 

गुर्जर समाज के युवा जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया कि यात्रा 23 अगस्त को 4 बजे नादौती होते हुए गंगापुर पहुंचेगी एवं शहर की सीमा में प्रवेश करते समय राजकीय पीजी कॉलेज पर गुर्जर समाज के लोग एकत्रित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इसके पश्चात गाजे, बाजे, डीजे के साथ रैली के रूप में विशाल यात्रा के साथ सैनिक नगर होते हुए उदेई मोड़, फव्वारा चौक, जामा मस्जिद, कैलाश टाकीज, न्यू ट्रक यूनियन, ईदगाह मोड़, जयपुर बाईपास होते हुए जयपुर रोड़ हिंगोटिया स्थित भगवान देवनारायण मंदिर परिसर पहुंचेगी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज विशाल जनसभा होगी जिसमें गुर्जर समाज के महिला, पुरुष सहित युवा हजारों की संख्या में विशाल जनसमूह के रुप में भाग लेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। रात्रि विश्राम मंदिर परिसर में होगा।

 

public meeting of Gurjar society on 23th August in gangapur city

 

24 अगस्त को यात्रा सुबह रवाना होकर थली, कोयला, सितौड़, बामनवास मोड़, पिपलाई होते हुए खेड़ली मोड़ पर पहुंचेगी जहां पर भी गुर्जर समाज बामनवास के लोगों द्वारा विशाल जनसमूह के रुप में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का गुर्जर समाज को संदेश मुझे समाज में केवल अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा चाहिए हमें कुपोषित समाज नहीं चाहिए। मुझे समाज में पढ़ी – लिखी मां चाहिए। पढ़ी – लिखी मां एक तरफ 100 क्षिक्षक एक तरफ। मुझे कर्ज में डूब हुआ समाज नहीं चाहिए क्योकि वह तीन पीढ़ियों का सत्यानाश करेगा। अंग्रेजी सीखो और नशा मत करो।15 साल की इमरजेंसी लगा दो केवल शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा कोई खर्च नहीं। कथा, भागवत, सामाजिक कुरीतियों को बंद करो जो बचत हो उसे शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च करों। समाज के युवाओं से छा जाओ और छाए रहो का संदेश पहुंचाना है।

 

समापन 12 सितम्बर को कर्नल बैंसला के जन्मदिन पर पुष्कर में होगा। जहां उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। अस्थि विसर्जन के अंतिम दिन पुष्कर गुर्जर समाज के लाखों लोग जुटेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुनकटा ने बताया कि बैठक में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति सदस्य व यात्रा संयोजक रामकेश छंगा, अध्यक्ष शिवलाल खेड़ली, शिंभूलाल खेड़ली, बदनसिंह गुर्जर, केदार मास्टर, ओमी सरपंच, बिरजू देहरी, गिर्राज बैराडा, हंसा बैंसला, मानसिंह सुरगढ़, वैध रामकेश खटाना, राधामोहन कंपाउंडर, रामेश्वर नेता, जोरावर सिंह, बक्ताबर सिंह, भगवान डायरेक्टर, ओमप्रकाश पटेल, रायसिंह फिरासपुर, कैलाश हिंगोटिया, रामकिशोर सांगरवासा, मोहसिंह फौजी, श्रीमोहर आस्ट्रोली, विजेंद्र मोतीपुरा, राजेंद्र मानपुर, इंद्राज मानपुर, नवल थली, नवल दनगस, पदम गंडाल, मुनीम पोसवाल, रामहंस बांसरोटा, विक्रम फिरासपुर, रॉकी गुर्जर, मनोज बांसरोटा, रेखसिंह अवाना एवं महेंद्र डोई सहीत अन्य लोग उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !