Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिल्ली से जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राजस्थान रोडवेज की नई सौगात

यात्रियों की सुविधा के लिए कम किराए की 8 एसी लग्जरी बसों का संचालन शुरू

जयपुर: राजस्थान रोडवेज ने दिल्ली से जयपुर और जयपुर से दिल्ली यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई सौगात के रूप में कम किराए की लग्जरी बसें चलाई हैं। राजस्थान रोडवेज चेयरमैन शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार आईएसबीटी कश्मीरी गेट से दिल्ली – जयपुर मार्ग पर 17 अक्टूबर से 8 नई टू वाई टू एसी लग्जरी बसों का संचालन शुरू कर दिया है।

 

 

Rajasthan Roadways' new gift for passengers going from Delhi to Jaipur

 

गुरूवार को नई टू वाई टू एसी लग्जरी बस के कश्मीरी गेट पहुंचने पर दिल्ली आगार के मुख्य प्रबंधक पुलकित कुमार द्वारा बस के चालक और परिचालक का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व अभी तक दिल्ली से जयपुर की राजस्थान रोडवेज की नॉनस्टॉप एसी लग्जरी गाड़ी के लिये यात्रियों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर 3 से 4 घंटे तक का इंतजार करना पड़ता था।

 

 

 

 

अब नयी गाड़ियों के संचालन से हर 1.5 घंटे के अंतराल पर यात्रियों को राजस्थान रोडवेज की लग्जरी एसी बस की सुविधा मिल सकेगी। इन नयी संचालित टू वाई टू एसी बसों में यात्रियों को 540 रुपये की कम किराए राशि में लग्जरी एसी बस सर्विस का फायदा मिल सकेगा जबकि महिलाओं के लिए यह किराया राशि 392 रुपये रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !