Saturday , 5 September 2026
Breaking News

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में फिर से कराना होगा चिरंजीवी बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बीमा पॉलिसी धारकों को अब एक वर्ष की बीमा अवधि पूर्ण होने से पूर्व ही नए पॉलिसी वर्ष में पॉलिसी का नवीनीकरण (रिन्यू) करवाना होगा, तभी उन्हें इस वित्तीय वर्ष में एक मई से योजना का लाभ मिल सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिन परिवारों ने पिछले वर्ष अप्रैल में योजना के अन्तर्गत रजिस्ट्रेशन करवाया था, उनकी बीमा पॉलिसी अवधि को अब एक वर्ष पूर्ण हो गया है। ऐसे में पॉलिसी खत्म होने से पहले उन्हें योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-मित्र केंद्र के माध्यम से पॉलिसी को नवीनीकरण (रिन्यू) करवा लेना चाहिए, ताकि 1 मई से योजना का लाभ मिल सके।

 

 

एक वर्ष पूर्ण होने के बाद रिन्यू रजिस्ट्रेशन करवाने पर नियमानुसार 3 महीने बाद ही योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना में एनएफएसए पात्र परिवार और एसईसीसी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को दुबारा पॉलिसी को रिन्यू अथवा रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है, लेकिन शेष सभी अन्य परिवारों को बीमा पॉलिसी रिन्यू करवानी पड़ेगी। इसमें संविदाकर्मी, कोविड-19 से असहाय एवं निराश्रित परिवारों एवं लघु सीमान्त कृषक भी शामिल हैं।

 

 

Renewal of Chiranjeevi Insurance Policy will have to be done again in Chiranjeevi Health Insurance Scheme in sawai madhopur

 

इनका इस वर्ष भी पूरा प्रीमियम राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी, जबकि शेष अन्य परिवारों को 850 रुपए की प्रीमियम राशि चुकाकर बीमा पॉलिसी का नवीनीकरण करवाना होगा। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने जिले के उन परिवारों से भी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है जिन्होंने अभी तक एक भी बार योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है।

 

अब 10 लाख तक का होगा निःशुल्क इलाज:-

 

सीएमएचओ ने बताया कि एक अप्रैल से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क इलाज का बीमा कवर लाभ भी अब 5 लाख रूपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए प्रति परिवार कर दिया गया है। साथ ही योजना का दायरा भी बढ़ाया गया है। जिसमें कॉकलियर, इंप्लांट, बोनमेरों, ट्रांसप्लांट, आर्गन ट्रांसप्लांट, ब्लड प्लेटलेट्स और प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन, लिंब प्रोस्थेसिस का महंगा इलाज भी अब निःशुल्क हो सकेगा। इसके अलावा चिरंजीवी कार्ड ना होने पर भी असहाय व निराश्रित परिवार के जरूरतमंद मरीजों के निःशुल्क इलाज के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !