Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करने की ली शपथ

चिकित्सा संस्थानों, स्कूलों व पुलिस विभाग में तंबाकू मुक्त राजस्थान के तहत हुआ आयोजन

 

राज्य सरकार की जन घोषणा एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत तंबाकू मुक्त सवाई राजस्थान के लिए निधार्रित 100 दिवसीय कायर्याेजना के अंतर्गत आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग के सभी चिकित्सा संस्थान व पुलिस विभाग के अधिकारियों, कमर्चारियों व आमजन को तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलवाई गई। साथ ही सभी को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूवर्क जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्कूली बच्चों व शिक्षकों को भी तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ दिलवाई गई साथ ही बच्चों को सरल भाषा में तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया और उन्हें समझाया गया कि किस प्रकार से कम उम्र में ही तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से उनके स्वास्थ्य एंव भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 

 

उन्हें समझाया गया कि किस प्रकार वो तंबाकू को ना कहकर अपना व अपने परिवार का भविष्य संवार सकते हैं। साथ ही अपने परिवार, आस-पास तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों की समझाइश कर उन्हें भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कायर्शाला का आयोजन कर सभी जिला एवं ब्लॉक अधिकारियों को अभियान के बारे में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

Pledge not to use tobacco products in sawai madhopur

 

एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉकों में तम्बाकू समन्वय समिति का गठन किया जा चुका है। मीडिया को सेंसेटाइज करने के लिए वार्ता का भी आयोजन किया जा चुका है। चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त वातावरण के रूप में विकसित करने हेतु खण्ड के समस्त चिकित्सा संस्थानो सीएचसी, पीएचसी, उप स्वास्थ्य, निजी चिकित्सालय केन्द्रो, ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों में आवश्यक साईनेज लगाए जाएंगे व तथा कोटपा उल्लंघन पर चालान कार्यवाही की जाएगी। बीड़ी श्रमिकों को अन्य व्यवसायों से जोड़ने हेतु प्रेरित करने, आमजन को तंबाकू के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना, नेहरू युवा केन्द्रो एनएसएस एनसीसी स्काउट गाईड को अभियान मे सहयोग हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

 

घर-घर सर्वे के दौरन तंबाकू के दुष्प्रभावों से आम जन को अवगत करवाया जाएगा, साथ ही नारा लेखन, रैलियो, ब्लॉक स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केन्द्र पर की जा रही है काउंसलिंग जिले में जिला अस्पताल में तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केन्द्र संचालित है जिसमें तंबाकू उपभोगियों की काउन्सलिंग एवं एनआरटी ( निकोटिन रिपलेसमेंट थैरपी) द्वारा उपचार किया जा रहा है। अब तक जिले में जिला अस्पताल में स्थित तंबाकू मुक्ति उपचार एवं परामर्श केन्द्र पर 4628 मरीजो की काउन्सलिंग की जा चुकी है व 1658 लोगों को एनआरटी वितरित की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !