Saturday , 5 September 2026
Breaking News

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की सूचना सी-विजिल एप्प पर दें, महज 100 मिनट में होगी प्रभावी कार्यवाही 

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने आमजन से लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान “सी-विजिल” ऐप का उपयोग करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही के लिए आमजन “सी-विजिल” (नागरिक सतर्कता) एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प की खास बात यह है कि आचार संहिता से जुड़ी किसी भी शिकायत का समाधान महज 100 मिनट में हो जाता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग चुनाव प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है।

 

इसी कड़ी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने में यह एप्प अहम भूमिका निभा रहा है। देश के कई राज्यों में भारत निर्वाचन आयोग ने इस एप्प के जरिए प्रभावी कार्यवाही की है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर अब इस एप्प के जरिए फास्ट ट्रक शिकायत प्राप्ति और समाधान प्रणाली से प्राप्त शिकायतों पर तय समय सीमा में कार्यवाही संभव होगी। कोई भी व्यक्ति “सी-विजिल” एप्प को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकता है।

 

आमजन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधियों का संक्षेप में विवरण देते हुए एक फोटो खींचें या 2 मिनट का एक वीडियो बनाएं। शिकायत दर्ज करने से पहले उसका संक्षेप में उल्लेख करें। शिकायत के साथ संलग्न जीआईएस सूचना संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष तक पहुंच जाती है जिसके फलस्वरूप उड़नदस्ते को कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर भेजकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है।

 

Report violation of Model Code of Conduct on C-Vigil App

 

एप्प की कार्यप्रणाली:- उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप्प का इस्तेमाल करके कदाचार एवं घटना की जानकारी भेज सकता है। जिसका 100 मिनट की समय सीमा में संबंधित अधिकारी समस्या का निस्तारण करेंगे।

 

इस एप्प की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखे जाने का भी विकल्प है। सी-विजिल एप्प के माध्यम से आमजन फ्रीबीज वितरण, धन वितरण, सामप्रदायिक हेट स्पिीच, लिक्विड व ड्रग वितरण, फेक न्यूज, फायर आर्म्स डिसप्ले एवं चुनाव प्रकिया संबंधित अन्य शिकायतें की जा सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !