Saturday , 5 September 2026
Breaking News

गणतंत्र दिवस 2026 : राजस्थान पुलिस के जांबाज होंगे सम्मानित

जयपुर: आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान पुलिस के बेड़े में हर्ष और गौरव का माहौल रहेगा। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदेश के 45 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी डिस्क के साथ-साथ प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे। वहीं मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जाएंगे।

 

Republic Day 2026 Rajasthan Police Bravehearts to be honoured

 

 

शीर्ष पुलिस अधिकारियों की सूची:

समारोह में राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नवाजा जाएगा। जिसमे डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल है।

 

 

 

इसी सूची में उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार, हर्ष वर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा  शामिल है।

 

 

मंत्रालयिक कर्मचारियों का भी बढ़ा मान: प्रशंसा-पत्र से होंगे सम्मानित:

पुलिस विभाग की रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा। इसमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल है।

 

सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी को प्रातः 07:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यह समारोह राजस्थान पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतीक बनेगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !